×

एमपी कांग्रेस ने 71 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की,  विधायक और पूर्व विधायकों के भी नाम 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद एक साथ 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिले की कमान सौंपी है।

By: Ajay Tiwari

Aug 16, 20256:30 PM

view23

view0

एमपी कांग्रेस ने 71 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की,  विधायक और पूर्व विधायकों के भी नाम 

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद एक साथ 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिले की कमान सौंपी है। खास बात यह है कि पहले विधायकों को जिलाध्यक्ष न बनाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने इस बार यह फैसला बदल दिया है।

प्रमुख नियुक्तियां और नाम

  • दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। वह राघौगढ़ से विधायक हैं।
  • डिंडोरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडोरी जिले की कमान सौंपी गई है।
  • पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को राजगढ़ जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • भोपाल में प्रवीण सक्सेना को फिर से शहर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इंदौर में चिंटू चौकसे को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में विश्वनाथ ओखटे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विधायकों को मिली कमान

कांग्रेस ने कुल पांच विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है:

  1. जयवर्धन सिंह (राघौगढ़): गुना
  2. महेश परमार (तराना, उज्जैन): उज्जैन ग्रामीण
  3. संजय उईके (बैहर, बालाघाट): बालाघाट
  4. ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी): डिंडौरी
  5. सिद्धार्थ कुशवाह (सतना): सतना ग्रामीण

पूर्व विधायकों को भी जिलाध्यक्ष बनाया 

  1. विपिन वानखेड़े: इंदौर ग्रामीण
  2. मुकेश पटेल: अलीराजपुर
  3. डॉ. अशोक मर्सकोले: मंडला
  4. कुंवर सौरभ सिंह: कटनी शहर
  5. देवेंद्र पटेल: रायसेन
  6. प्रियव्रत सिंह: राजगढ़
  7. हर्ष विजय गहलोत: रतलाम ग्रामीण
  8. सुनीता पटेल: नरसिंहपुर

इसके अलावा, 2023 का विधानसभा चुनाव हारने वाले कई नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें राजेंद्र शर्मा (रीवा), धर्मेश घई (मैहर), निलय डागा (बैतूल), संजय यादव (जबलपुर ग्रामीण) और उत्तमपाल सिंह (खंडवा) शामिल हैं।

18 जिलाध्यक्षों को किया गया रिपीट

पार्टी ने 18 पुराने जिलाध्यक्षों पर फिर से भरोसा जताया है, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

  1. नरेश्वर प्रताप सिंह (शाजापुर)
  2. मधुराज तोमर (मुरैना ग्रामीण)
  3. राजेन्द्र कुशवाहा (अशोकनगर)
  4. संजय उईके (बालाघाट)
  5. सौरभ शर्मा (जबलपुर शहर)
  6. धर्मेश घई (मैहर)
  7. राजेंद्र शर्मा (रीवा ग्रामीण)
  8. प्रकाश रांका (झाबुआ)
  9. मुकेश भाटी (उज्जैन शहर)
  10. प्रवीण सक्सेना (भोपाल शहर)
  11. अनोखी पटेल (भोपाल ग्रामीण)
  12. नानेश चौधरी (बड़वानी)
  13. रवि नाईक (खरगोन)
  14. मोहित रघुवंशी (विदिशा)
  15. ज्ञान प्रताप सिंह (सीधी)
  16. नवीन साहू (टीकमगढ़)
  17. राजीव गुजराती (सीहोर)
  18. विश्वनाथ ओक्टे (छिंदवाड़ा)

COMMENTS (0)

RELATED POST

धार भोजशाला... मां वाग्देवी का चित्र जब्त... पूजा की भी अनुमति नहीं

धार भोजशाला... मां वाग्देवी का चित्र जब्त... पूजा की भी अनुमति नहीं

मध्य प्रदेश में स्थित धार के प्राचीन भोजशाला में मंगलवार सुबह एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व की तरह हिंदू समाज दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंचा। इस दौरान पुरातत्व विभाग ने हिंदू समाज द्वारा ले जाए जा रहे मां वाग्देवी के तेल चित्र को जब्त कर लिया ।

Loading...

Dec 02, 20251:02 PM

विधानसभा में हंगाम... कृषि मंत्री कंसाना को  सदन में आया चक्कर... बेहोश

विधानसभा में हंगाम... कृषि मंत्री कंसाना को सदन में आया चक्कर... बेहोश

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक खेतों में फसलों की स्थिति को दशार्ती तख्तियां लेकर सदन पहुंचे। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही चक्कर आ गया और वे बेहोश हो गए।

Loading...

Dec 02, 202512:39 PM

सीएम का आह्वान- हर बच्चे के बस्ते में हो गीता

सीएम का आह्वान- हर बच्चे के बस्ते में हो गीता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को 3 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ उज्जैन के दशहरा मैदान से किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक और वीर भारत न्यास के सचिव डॉ. श्रीराम तिवारी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया।

Loading...

Dec 01, 20252:49 PM

रायसेन... 80 से 90 के दशक का पुल भरभराकर गिरा, चार घायल

रायसेन... 80 से 90 के दशक का पुल भरभराकर गिरा, चार घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।

Loading...

Dec 01, 20251:23 PM

मध्यप्रदेश... कर्जमाफी और गाय के लिए चार जिलों किसानों ने खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश... कर्जमाफी और गाय के लिए चार जिलों किसानों ने खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों में सरकार को कई आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।

Loading...

Dec 01, 202512:44 PM