राज्य शासन द्वारा अगस्त में जारी स्थानांतरण आदेशों के दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन कई अधिकारी अब तक नई पदस्थापना पर नहीं पहुंच पाए हैं। त्योंथर एसडीएम पी.एस. त्रिपाठी को एडीएम सिंगरौली बनाया गया, पर डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति के कारण वे मुक्त नहीं हो पा रहे। इसी तरह अनुराग तिवारी का सतना तबादला भी अटका हुआ है। जबकि कुछ अधिकारियों ने रीवा में आमद दर्ज करा ली है, बाकी अब तक पुराने पदों पर ही जमे हुए हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
एसडीएम की कुर्सी से सीधे एडीएम बनने का मौका मिला लेकिन यह सिर्फ आदेश तक ही सीमित है। त्योंथर एसडीएम मुक्त ही नहीं हो पा रहे। डिप्टी कलेक्टर जिनका रीवा में तबादला हुआ, वह आए ही नहीं। इसके कारण यहां पदस्थ अधिकारी को नई पदस्थापना स्थल के लिए मुक्त ही नहीं किया जा रहा है। अब भी उच्च पद पर पदस्थापना आदेश के बाद वही पुरानी कुर्सी पर अधिकारी बैठे हुए हैं।
आपको बता दें कि अगस्त में शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया था। इस आदेश में कई डिप्टी कलेक्टर उपकृत हुए थे। कुछ का मनपसंद जगह पर तबादला किया गया था। इस आदेश को दो महीने हो गए लेकिन कई अधिकारियों को मुक्त नहीं किया गया। उन अधिकारियों की तो बल्ले बल्ले हो गई जिन्हें मनपदसंद जगह नहीं मिली लेकिन उन्हें जरूर निराशा हो रही है जो उच्च पदों पर पदस्थ किए गए हैं। इनमें से त्योंथर एसडीएम पीएस त्रिपाठी भी एक है। उन्हें संयुक्त कलेक्टर से सीधे एडीएम सिंगरौली बनाया गया है। उनकी पदस्थापना नए अधिकारियों ने ज्वाइनिंग में देरी के कारण लटक गई है। इसी तरह अनुराग तिवारी का तबादला गुढ़ से सतना किया गया है। वह भी डिप्टी कलेक्टर की कमी के कारण मुक्त नहीं हो पा रहे हैं।
किसकी कहां हुई थी नवीन पदस्थापना
अगस्त महीने में शासन से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इसमें पीएस त्रिपाठी को संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर सिंगरौली, प्रमोद कुमार पाण्डेय को संयुक्त कलेक्टर रीवा से अपर कलेक्टर मऊगंज सुधीर कुमार बैक, संयुक्त कलेक्टर सतना से रीवा, गगन बिसेन संयुक्त कलेक्टर सागर से संयुक्त कलेक्टर रीवा, राकेश कुमार चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कटनी से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रीवा, गणेश अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर का रीवा, अनुराग तिवारी को रीवा से सतना पदस्थ किया गया था। इनमें से सिर्फ तीन अधिकारियों ने ही आमद दर्ज कराई है।
सिर्फ तीन अधिकारी ही आए
स्थानांतरण के बाद सुधाकरण सिंह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर से रीवा, सुधीर बैक और गणेश अग्रवाल ने आमद दर्ज करा दी है। सभी ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी अभी तक नहीं आए हैं। गगन बिसेन संयुक्त कलेक्टर सागर, राकेश कुमार चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कटनी से अभी तक मुक्त नहीं हुए हैं। इन अधिकारियों के नहीं आने से रीवा से स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को मुक्त नहीं किया जा पा रहा है।
एसडीएम का प्रभार अनुराग तिवारी को मिला
आईएएस अधिकारी वैशाली जैन का तबादला रतलाम किया गया था। उन्हें सीईओ के साथ ही अपर कलेक्टर का चार्ज भी दिया गया। उन्हें कलेक्टर ने रतलाम के लिए मुक्त कर दिया है। उनकी जगह पर एसडीएम का प्रभार अनुराग तिवारी को सौंप दिया गया है। अनुराग तिवारी पहले भी एसडीएम हुजूर के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास वीआईपी प्रोटोकाल भी है। इनका स्थानांतरण भी सतना किया गया है। नए डिप्टी कलेक्टर के आने का इंतजार किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।