×

मध्यप्रदेश: मैहर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र ने दी मंजूरी

केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है।  देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इसमें मैहर का नाम भी शामिल था।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 20261:10 PM

view28

view0

मध्यप्रदेश: मैहर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र ने दी मंजूरी

मां शारदा की नगरी अब शिक्षा और सुशासन के नए अध्याय के लिए तैयार है।

  • 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम
  • शैक्षणिक सत्र-2026-27 से शुरू होगा विद्यालय
  • अभी प्रारंभिक संचालन यात्री निवास भवन में होगा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है।  देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इसमें मैहर का नाम भी शामिल था। दरअसल, मां शारदा की नगरी मैहर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना के लिए सरकार ने दो साल बाद आधिकारिक मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। प्रारंभिक चरण में केंद्रीय विद्यालय का संचालन यात्री निवास भवन में अस्थायी रूप से किया जाएगा। इसके लिए जरूरी सुविधाएं और शैक्षणिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर विद्यालय संचालन से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्थायी भवन का होगा निर्माण

अस्थायी संचालन के साथ-साथ भविष्य में केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है। स्थायी भवन बनने के बाद विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

शिक्षा का एक नया विकल्प खुलेगा

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से मैहर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को केंद्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों अर्धसैनिक बलों सुरक्षा बलों के बच्चों के लिए यह विद्यालय बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों के लिए भी गुणवत्ता-युक्त शिक्षा का एक नया विकल्प खुलेगा।

पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई

शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय मैहर में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक सेक्शन संचालित होगा। इससे प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षक, अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। आने वाले समय में संसाधनों और आवश्यकताओं के अनुसार उच्च कक्षाओं की शुरुआत भी की जा सकती है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Loading...

Mar 25, 20266:37 PM

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM