×

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। सीएम ने बताया कि आज यानी मंगलवार को भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 202612:05 PM

view21

view0

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मुख्यमंत्री से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की

  • पशुपालन की ट्रेनिंग के लिए किसानों को भेजेंगे ब्राजील  

  • राज्य सरकार ने साल 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। सीएम ने बताया कि आज यानी मंगलवार को भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों खासकर किसानों को लेकर बात की। गौरतलब है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से कई जिलों में किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। राहत देने के लिए सरकार सर्वे करा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि साल 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया गया है। इसी को लेकर राज्य सरकार मार्च से कृषि कैबिनेट की शुरुआत करेगी। इसकी पहली बैठक निमाड़ अंचल के खरगोन या खंडवा में होगी। इसके बाद कृषि कैबिनेट मालवा, महाकोशल, विंध्य, ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र के किसी जिले में होगी। पहली कृषि कैबिनेट प्रदेश के पशुपालक किसानों को ब्राजील में ट्रेनिंग के लिए प्रस्तावित योजना को भी हरी झंडी दी जाएगी।

ब्राजील ट्रेनिंग के लिए जाएंगे पशुपालक  

कृषि कैबिनेट को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी हो चुकी है। योजना के तहत मप्र सरकार प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत पशुपालन की ट्रेनिंग लेने ब्राजील भेजेगी। इसके लिए विभाग के अफसर और हर जिले से चुनिंदा किसानों का चयन होगा। इसके तहत लागू होने वाली योजनाओं के लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।  

मोबाइल- क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी

चर्चा के दौरान यह भी बताया  कि मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड के जरिए किसानों को कृषि उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी देने का सिस्टम तैयार किया जाएगा। जिन किसानों का अब तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, राजस्व विभाग उन्हें चिन्हित कर नजदीकी प्राथमिक सहकारी साख समितियों (पैक्स) को उसकी जानकारी देगा। इसके बाद पैक्स समितियां किसानों से संपर्क कर उन्हें पात्रता के हिसाब से केसीसी मंजूर कराने में मदद करेंगी।  इसके साथ ही पैक्स सोसाइटियां शिविर लगाकर भी केसीसी वितरित करेंगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक छात्र को छड़ी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बिस्तर बदलने जैसी मामूली बात पर शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा। जानें इस घटना की पूरी सच्चाई।

Loading...

Mar 22, 20266:41 PM

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

रीवा मेडिकल कॉलेज बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के, डीन पर भुगतान रोकने के आरोप। लंबित बिल और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Loading...

Mar 22, 20263:59 PM

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, महिला के गर्भाशय से 3 किलो गांठ निकाली गई। लंबे समय से पीड़ित महिला अब स्वस्थ, विशेषज्ञ टीम की कुशलता से मिला नया जीवन।

Loading...

Mar 22, 20263:54 PM

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

Loading...

Mar 22, 20263:51 PM

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

Loading...

Mar 22, 20263:48 PM