×

मध्यप्रदेश: संकट में टाइगर स्टेट का ताज... 15 महीनों में 64 बाघों की मौत

मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है। लेकिन दुर्भाग्य से यहां बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पशु प्रेमी दावा कर रहे हैं कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो टाइगर स्टेट का दर्जा छिन जाएगा। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डेढ़ साल में 64 बाघों की मौत दर्ज की गई है।

By: Arvind Mishra

Mar 23, 202612:58 PM

view5

view0

मध्यप्रदेश: संकट में टाइगर स्टेट का ताज... 15 महीनों में 64 बाघों की मौत

बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

  • सुरक्षा पर सवाल- 25 फीसदी बाघ करंट लगाकर मारे गए
  • कुछ बाघों की मौत आपसी संघर्ष या प्राकृतिक कारणों से भी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है। लेकिन दुर्भाग्य से यहां बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पशु प्रेमी दावा कर रहे हैं कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो टाइगर स्टेट का दर्जा छिन जाएगा। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डेढ़ साल में 64 बाघों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से 16 बाघों की मौत करंट लगाकर मारने से हुई है। यह स्थिति बाघ के जंगलों से निकलकर गांवों और खेतों की ओर बढ़ने से पैदा हुई है। राज्य के मंडला जिले और जबलपुर संभाग में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां करंट लगने से बाघों की मौत हुई। वन विभाग के अनुसार करंट से मौतों के अलावा कुछ मामलों में बाघों की मौत आपसी संघर्ष या प्राकृतिक कारणों से भी हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जनवरी के दौरान आपसी लड़ाई में बाघों की मौत के मामले सामने आए हैं, जबकि अन्य वन क्षेत्रों में भी अलग-अलग कारणों से बाघों की जान गई।

2025 में 53 की मौत

गौरतलब है कि 2025 में भी प्रदेश में 53 से अधिक बाघों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें कई मौतें करंट लगने के कारण हुई थीं, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती मानी जा रही है। दरअसल, भोजन और पानी की तलाश में बाघों का जंगल से बाहर निकलना बढ़ रहा है। यही कारण है कि रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं।

वन विभाग के सामने बड़ी चुनौती

बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग के सामने बाघों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध करंट लगाने पर सख्ती और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

जागरूकता के साथ सख्ती बढ़ाएंगे 

मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन का कहना है कि राज्य में करंट से वन्यजीवों की मौत के कई केस सामने आए हैं। किसान अपनी फसलों को सूअर और अन्य जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार इन घटनाओं की समय पर जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच पाती। अब वन विभाग इस तरह के हादसों को रोकने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और जागरूकता के साथ सख्ती भी बढ़ाई जाएगी।

बाघ की करंट से कब और कहां मौत  

  • 09 जनवरी 2026 - पूर्वी मंडला वनमंडल मादा बाघ  
  • 16 जनवरी 2026- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मादा बाघ  
  • 01 फरवरी 2026-  उत्तर शहडोल वनमंडल मादा बाघ  
  • 02 फरवरी 2026-  उत्तर शहडोल वनमंडल नर बाघ
  • 05 जनवरी 2025 - पेंच टाइगर रिजर्व  मादा बाघ
  • 06 फरवरी 2025 - बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नर बाघ  
  • 02 मई 2025 -  - बुरहानपुर वनमंडल मादा बाघ
  • 21 जुलाई 2025 - कान्हा टाइगर रिजर्व नर बाघ  
  • 18 अगस्त 2025 - संजय टाइगर रिजर्व नर बाघ
  • 11 दिसंबर 2025 - दक्षिण बालाघाट वनमंडल नर बाघ  
  • 13 दिसंबर 2025 - उमरिया वनमंडल नगर बाघ
  • 28 दिसंबर 2025 - दक्षिण सागर वनमंडल नर बाघ  
  • 07 जुलाई 2025-    दक्षिण सिवनी वनमंडल नर बाघ
  • 26 जुलाई 2025-   बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नर बाघ
  • 12 अक्टूबर 2025-  उत्तर बालाघट वनमंडल नर बाघ
  • 26 अक्टूबर 2025-  उत्तर बालाघाटन वनमंडल नर बाघ 

COMMENTS (0)

RELATED POST

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी

Loading...

Mar 23, 20265:46 PM

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की बैठक। 15 जनवरी 2027 को भोपाल में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेना दिवस। जानें परेड, सैन्य प्रदर्शनी और बड़े तालाब पर होने वाले एयर शो का पूरा शेड्यूल

Loading...

Mar 23, 20265:24 PM

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर सिविल अस्पताल में लिफ्ट और ऑक्सीजन प्लांट एक माह बाद भी बंद हैं। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं हुआ, मरीजों को सिलेंडर के भरोसे इलाज मिल रहा है।

Loading...

Mar 23, 20264:38 PM

भोपाल नगर निगम बजट 2026: हर वार्ड के विकास के लिए 50 लाख आवंटित, सड़कों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 30 करोड़

भोपाल नगर निगम बजट 2026: हर वार्ड के विकास के लिए 50 लाख आवंटित, सड़कों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 30 करोड़

नगर निगम की बजट काउंसिल बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी। स्लॉटर हाउस और आदमपुर लैंडफिल टेंडर को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखा टकराव। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 23, 20264:35 PM

कलश यात्रा में हर्ष फायरिंग, गनमैन ने लोड की रिवाल्वर साधू ने चलाई गोली

कलश यात्रा में हर्ष फायरिंग, गनमैन ने लोड की रिवाल्वर साधू ने चलाई गोली

रीवा के गुलाब नगर में कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। गनमैन द्वारा रिवाल्वर लोड कर साधू को देने के बाद चली गोली से फोटोग्राफर घायल हो गया।

Loading...

Mar 23, 20264:34 PM