भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सोमवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरा रहा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC-2025) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रदेश के 61 चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री निवास पर भव्य सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल इन प्रतिभाओं की सफलता की सराहना की, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों और उत्तरदायित्वों का बोध भी कराया। कार्यक्रम के दौरान ‘प्रतिभाओं का वर्जन’ नामक विशेष पत्रिका का अनावरण किया गया और सफल युवाओं के संघर्ष और विजय की कहानी को दर्शाती एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
यूपीएससी में चयन केवल एक पड़ाव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह क्षण मध्यप्रदेश के लिए संकल्प, सामर्थ्य और ऊर्जा का संगम है। उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के अमृतकाल-2047 की ओर कदम बढ़ाएगा, तब यही युवा अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रहकर राष्ट्र निर्माण के साक्षी बनेंगे। सीएम ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बार टॉप रैंक में भी मध्यप्रदेश के बच्चों ने स्थान बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने चयनित अधिकारियों को सीख दी कि यूपीएससी में चयन केवल एक पड़ाव है, असली सेवा और जिम्मेदारी अब शुरू होती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बनना सेवा का एक दुर्लभ अवसर है।
किसी भी प्रकार का ठहराव स्वीकार नहीं करें
सफलता के मंत्र साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की असली खूबसूरती यही है कि एक सामान्य परिवार से आने वाली प्रतिभा भी शीर्ष पद पर पहुँच सकती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अधिकारी बनने के बाद किसी भी प्रकार का 'ठहराव' स्वीकार न करें और निरंतर सीखते रहें। डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में अपनी अपेक्षाएं रखते हुए कहा कि नए अधिकारी गरीबों की सेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और ईमानदारी को अपने कार्य की आधारशिला बनाएं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उदाहरण देते हुए युवाओं को समय के अनुसार सही निर्णय लेने और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।