मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत बहुती गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले महिला का हाथ-पैर बांध फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर हुई। जिसके बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घर का सामान बिखरा होने से चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। मृतिका की पहचान उमा सिंह पत्नी राजन सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की माने तो उमा 2 मई को अपने बहुती स्थित आवास में पहुंची थी। यहां वह अकेले रहती थी। जबकि उसके पति राजन सिंह नरैनी गांव में रहते थे। गुरुवार की रात देर शाम उमा को आखिरी बार गांव के लोगों ने घर के बाहर देखा था। शुक्रवार की दोपहर तक उसके घर का दरवाजा बंद था। इस दौरान खेती से संबंधित कार्य के चलते अमन साकेत नाम का व्यक्ति उनके घर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने पर जब उमा बाहर नहीं निकली तो उसने खिड़की से झांक कर देखा, जहां महिला जमीन पर पड़ी थी। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुये थे। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। लिहाजा उसने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
चोरी के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि उमा सिंह के घर के भीतर का सामान तितर-बितर मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है बदमाश चोरी करने घर में घुसे होंगे। इस दौरान महिला जाग गई होगी। लिहाजा बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिये उनकी हत्या कर दी। इसके अलावा संपत्ति को लेकर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
रीवा से पहुंची एफएसएल टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुये मौके पर मऊगंज एसडीओपी सचि पाठक समेत नईगढ़ी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही रीवा से एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। टीम के विशेषज्ञों ने घटना स्थल के साथ ही शव का बारीकी से परीक्षण किया। मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किया, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
पहले पति व बच्चों की हो चुकी है मौत
परिजनों ने बताया कि उमा सिंह का पहला विवाह वर्ष 1993 में बहुती निवासी कनक सिंह से हुआ था। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और बेटी हुये थे। लेकिन करीब दस साल बाद पहले बेटा और फिर बेटी की अचानक से मौत हो गई। इसके कुछ साल बाद पति कनक सिंह की भी मौत हो गई थी। तब से उमा अकेले ही जीवन यापन कर रही थी। हाल ही में 25 फरवरी 2026 को उन्होंने दूसरा विवाह नरैनी निवासी राजन सिंह से किया था। तब से वह नरैनी में पति के साथ रहती थीं। 2 मई को ही अपने पुराने घर बहुती खेती-किसानी को लेकर पहुंची थी। जहां 8 मई को उनकी हत्या कर दी गई।
बहुती गांव में उमा सिंह नाम की महिला की हत्या अज्ञात बदमाशों ने की है। उनका शव घर के भीतर से बरामद हुआ है। हाथ-पैर बंधे हुये थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। हत्या किन परिस्थितियों में की गई, इसकी गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
-सचि पाठक, एसडीओपी मऊगंज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।