सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को महापौर योगेश ताम्रकार के साथ सोनौरा में निमार्णाधीन मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी को 15 दिवस का अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाती है, तो संबंधित निर्माण एजेंसी का टेंडर निरस्त कर एजेंसी को टर्मिनेट करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अपना पद्भार ग्रहण करने के बाद पहली बार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे मल्टीस्पोर्ट्स काम्पलेक्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस मौके पर पहुंचे थे। अभी तक होता यह था कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बंद कमरे में हो जाती थी लेकिन कलेक्टर द्वारा मौके पर जाकर कार्य का भौतिक सत्यापन किए जाने के बाद उम्मीद जगी है कि पिछले 5 सालों से चल रहा मल्टी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निर्माण जल्द पूर्ण होगा।
तीन महीने का और समय मांगा
बताया जाता है कि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा मल्टी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में लगी संविदा एजेंसी एबीसी के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर टेंडर निरस्त करने की जब चेतावनी दी तो एजेंसी के इंजीनियर ने निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 3 महीने का और समय मांगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि दो हफ्ते बाद मैं फिर निरीक्षण करने आऊंगा। यदि आपेक्षित प्रगति मिली तो समय और बढ़ाने पर विचार होगा अन्यथा 15 दिनों में मंशा अनुसार प्रगति न होने पर टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
30 फीसदी काम बकाया
बताया जाता है कि अक्टूबर 2021 में शुरू हुए लगभग 24.95 करोड़ के इस काम को 31 मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाना था लेकिन दो बार एक्टेंशन दिए जाने के बावजूद अब तक लगभग 30 फीसदी काम बकाया है। 5.20 करोड़ रख- रखाव के लिए हैं।
संविदाकार को अब तक 15 करोड़ का भुगतान
बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संविदा एजेंसी के इंजीनियर से जानना चाहा कि आखिर निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है, क्या फंड की कोई समस्या है। इस पर कलेक्टर को बताया गया कि अब तक जितने कार्य का बिल बना है उतना पूरे (15 करोड़) का भुगतान हो चुका है। भुगतान की कोई समस्या नहीं है।
कैंटीन विकसित करने का सुझाव
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निमार्णाधीन एडमिन ब्लॉक, स्विमिंग पूल, मल्टी स्पोर्ट्स हॉल एवं इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होगा। उन्होंने परिसर में खिलाड़ियों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए कैंटीन अथवा रेस्टोरेंट विकसित करने का सुझाव भी दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा,उत्कर्ष प्रताप सिंह, ई.ई. मुकेश चतुर्वेदी,केपी गुप्ता, उपयंत्री अश्वनी सिंह, शैलेंद्र सिंह दहायत सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।