भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है

भोपाल नगर निगम ने राजस्व रिकॉर्ड और मौके की जांच के बाद यह स्पष्ट किया है कि ऐशबाग में जिस स्थान पर टॉयलेट बनाया जा रहा है, वह रेलवे की नहीं बल्कि नगर निगम (म्युनिसिपल बोर्ड) की संपत्ति है। निगम के अनुसार, खसरा नंबर 1081(5) और 1082(5) के तहत लगभग 12,163 वर्गफीट जमीन निगम के नाम दर्ज है, जिसमें से केवल 200 वर्गफीट पर शौचालय का निर्माण हो रहा है।
नगर निगम ने पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रेलवे ने बिना किसी अनुमति के बाउंड्री वॉल खड़ी कर निगम की जमीन को घेर लिया है। इस बाउंड्री वॉल के कारण शौचालय का निर्माण स्थल भी प्रभावित हो रहा है। निगम ने रेलवे के सीनियर डिविजनल इंजीनियर को पत्र लिखकर इस दीवार को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब रेलवे ने नगर निगम को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और शौचालय हटाने को कहा था। इसके जवाब में निगम ने राजस्व विभाग और इंजीनियरों की संयुक्त टीम गठित कर जांच करवाई। जांच के दौरान मौके पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस विवादित स्थल पर पहले अवैध पार्किंग संचालित होती थी।
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री आरआर जारोलिया की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि रेलवे ने अपना अतिक्रमण (बाउंड्री वॉल) नहीं हटाया, तो नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि वे अपने अधिकृत 'लैंड प्लान' के आधार पर जमीन का भौतिक सत्यापन करेंगे। रेलवे का तर्क है कि वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वे अपनी अगली कार्ययोजना स्पष्ट करेंगे। फिलहाल, यह मामला प्रशासन और रेलवे के बीच एक बड़ी खींचतान का रूप ले चुका है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह