265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे बोर्ड के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सतना रेलवे स्टेशन का एकीकृत पुनर्विकास कार्य सुस्त रफ्तार और लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। जिस प्रोजेक्ट को 24 माह में पूरा होना था, उसका 20 माह बाद भी आधा काम तक पूरा नहीं हो सका है। अब केवल 4 माह का समय बचा है, लेकिन मौके की स्थिति देखकर तय समय में काम पूरा होना लगभग नामुमकिन दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल पीएम गति शक्ति यूनिट की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो रहा है। करोड़ों रुपये के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में न तो निर्माण की रफ्तार दिखाई दे रही है और न ही किसी स्तर पर जवाबदेही तय होती नजर आ रही है। प्रोजेक्ट के कार्य में जगह-जगह अधूरे निर्माण, धीमी मशीनें और सीमित श्रमिकों के सहारे काम किसी तरह खींचा जा रहा है। स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। यात्रियों को आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर प्रवेश द्वार, पार्किंग, यात्री सुविधाएं और हाईटेक स्टेशन का सपना दिखाया गया, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी धूल और अधूरे ढांचों में उलझी हुई है।
पीसी ने लगाई फटकार
बताया जाता है कि हाल हीं में प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर आशुतोष कुमार ने स्टेशन के रिडेवलमेंट में अभी तक हुए कार्य को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर ने प्रोजेक्ट में कछुआ गति को लेकर निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक का समय होने को है और अभी तक तोड़े गए विभागों के कार्यालय ही नहीं तैयार हो पाए हैं। प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर ने प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि स्टेशन रिडेवलमेंट में सभी विभागों के आॅफिस रेलवे कॉलोनी की तरफ बनाए जा रहे हैं। अभी न तो एराइवल ब्लॉक का काम पूरा है और न ही नए पैदल पुलों का निर्माण शुरू हो पाया है।
रेल मंत्री ने किया था शिलान्यास
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके बाद 6 सितंबर 2024 को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ठेका मेसर्स श्याम इंफ्रा निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता को दिया गया, लेकिन निर्माण एजेंसी अब तक तय लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकी है।
स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट
इस तरह होंगे काम

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह