मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे अज्ञात कारणों से 150 तोतों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा। प्रशासनिक अमला जांच के लिए पहुंचा है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विसरा जांच के लिए भोपाल और जबलपुर लैब भेजा है।

अज्ञात कारणों से 150 तोतों की मौत से हड़कंप मच गया है।
खरगोन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे अज्ञात कारणों से 150 तोतों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा। प्रशासनिक अमला जांच के लिए पहुंचा है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विसरा जांच के लिए भोपाल और जबलपुर लैब भेजा है। दरअसल, जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर बड़वाह में नर्मदा नदी पर बने एक्वाडक्ट पुल के पास पिछले तीन दिनों में 150 तोतों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। तोतों की मौत के बाद शवों के पीएम के बाद पशु चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि इनकी मौत बर्ड फ्लू से नहीं, बल्कि विषाक्त भोजन और गलत खान-पान के कारण हुई है।
देखते-देखते तोड़ दिया दम
पिछले 72 घंटों में पुल के पास करीब 150 तोते मृत मिले हैं, जो बेहद चिंताजनक है। रेस्क्यू के दौरान कुछ तोते जिंदा भी मिले थे, लेकिन फूड पॉइजनिंग का असर इतना गहरा था कि कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
कलेक्टर ने दिखाई तत्परता
खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश के बाद पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक जीएस सोलंकी नर्मदा नदी के पास बने एक्वाडक्ट पुल पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ पर दो तोते मृत अवस्था में भी देखे। संचालक ने वन विभाग के एसडीओ से चर्चा की।
विसरा भेजा भोपाल-जबलपुर
सोलंकी ने स्पष्ट किया कि मामला बर्ड फ्लू या संक्रामक बीमारी का नहीं, बल्कि फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। विभाग में तोतों की मौत को लेकर विसरा जांच के लिए भोपाल और जबलपुर लैब भेजा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।
बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं
बड़वाह में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ. मनीषा चौहान ने बताया कि पीएम के दौरान मृत तोतों में फूड पॉइजनिंग के स्पष्ट लक्षण मिले है। कई बार लोग पक्षियों को खाने में ऐसी चीजें डाल देते हैं जो उनके पाचन तंत्र के लिए उपयुक्त नहीं होतीं। प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से खाने में गड़बड़ी का है। इनमें बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।