मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है। दरअसल, लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को राखी से पहले एक गिफ्ट मिलने वाला है। लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त 7 अगस्त यानी गुरुवार को उनके बैंक खाते में आएगी, लेकिन इस बार उन्हें 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। जिससे उनके खाते में कुल 1500 रुपए जमा होंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष्य में लाड़ली बहनों को यह शगुन की राशि दी जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव राजगढ़ जिला के नरसिंहगढ़ से राशि जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली योजना की किस्त की राशि 1250 रुपए के साथ 250 रुपए का रक्षा बंधन का विशेष शगुन भी दिया जाएगा। यह उपहार उन्हें रक्षा बंधन से पहले ही मिल जाएगा।
लाड़ली बहना योजना की किस्त आम तौर पर 10 तारीख के बार ही महिलाओं के बैंक खाते में आती है, लेकिन इस बार रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए यह किस्त 7 अगस्त को जारी की जा रही है। लाड़ली बहनें त्योहार को खुशी के साथ मना सकें, इसलिए यह किस्त पहले जारी की जा रही है। 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में गुरुवार को यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके है कि लाड़ली बहनों को जल्द ही हर महीने मिलने वाली किस्त में बढ़ोतरी की जाएगी। इस साल दीपावली की भाईदूज से यह 1500 रुपए कर दी जाएगी। सरकार लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी और 2028 तक लाभार्थियों के खातों में 3,000 रुपए तक की राशि आने लगेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे।
मध्य प्रदेश में चक्रवात और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल-ग्वालियर सहित 45 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। रीवा और सिवनी में बिजली गिरने से 4 की मौत। जबलपुर-पन्ना में ओलावृष्टि की संभावना। जानें ताजा मौसम अपडेट।
भोपाल के शारदा विहार में आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। जानें संघ शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और भाजपा समेत अन्य संगठनों की भागीदारी पर लेटेस्ट अपडेट।
सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
सतना जिले में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। खड़ी और कटी फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।
जबलपुर से अयोध्या धाम के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, 13 ट्रिप तक संचालन। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को बेहतर सुविधा और त्योहार सीजन में बड़ी राहत मिलेगी।
दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर की जाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।