×

मध्यप्रदेश... सिवनी में 15 कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत 

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

By: Arvind Mishra

Aug 08, 202511:58 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश... सिवनी में 15 कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत 

सिवनी जिले में एनएच 44 पर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

  • बनारस से अकोला जा रहा था कांवड़ियो के जत्था

  • नौ की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिवनी। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, देर रात कांवड़ियों का दल सेंटर प्वाइंट होटल के पास रुका और खाना खाने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे। कुछ कांवड़िये पैदल आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी, जिसमें उनका सामान रखा था। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर आगे चल रहे कांवड़ियों के ऊपर चढ़ गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

मौके पर मची चीख-पुकार

इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी श्रद्धालुओं ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत मदद के लिए शोर मचाया। हादसे के बाद एनएच 44 पर ट्रैफिक रुक गया और माहौल गमगीन हो गया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी पूजा पांडे, सोनी एसडीएम मेघा शर्मा समेत पुलिस बल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में डॉक्टरों की कमी के कारण उपचार में थोड़ी देरी हुई, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से अतिरिक्त डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बुलाए गए और घायलों का इलाज शुरू किया गया।

भयावह हादसा

अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम सभी काशी से जल लेकर अकोला जा रहे थे। खाना खाने के बाद जैसे ही यात्रा शुरू की, पीछे से डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर आगे पैदल चल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस बयान से हादसे की भयावहता साफ झलकती है।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

सवालों के घेरे में ट्रांसको का आदेश: रिटायरमेंट से मात्र 5 दिन पहले कार्यपालन अभियंता को बना दिया मुख्य अभियंता, कर्मचारियों ने उठाए सवाल

7

0

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना कार्यालय से जारी आदेश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद्र निगम को रिटायरमेंट से केवल 5 दिन पहले मुख्य अभियंता बनाकर जबलपुर ट्रांसफर किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग अधिकारी-कर्मचारी में भेदभाव कर रहा है और इस फैसले से अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Loading...

Sep 29, 202551 minutes ago

जैसीनगर का नाम जय शिवनगर करने की घोषणा का विरोध

5

दांगी क्षत्रिय समाज ने जताई आपत्ति; ज्ञापन देकर बोले- नाम परिवर्तन का प्रस्ताव निरस्त करें

Loading...

Sep 29, 20251 hour ago

स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण में तकनीकी अड़चनें

6

प्लेटफार्म एक तक ही बनेगा नया एफओबी

Loading...

Sep 29, 20251 hour ago

सफेद शेर की नगरी रीवा में नवरात्रि गरबा-डांडिया महोत्सव: मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी ने दी खास प्रशंसा, हजारों दर्शकों संग झूमे कलाकार

रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

Loading...

Sep 29, 20256 hours ago

‘गूंज’ द नवरात्रि फेस्ट 2025: श्रद्धा, गरबा और संस्कृति के रंगों से सजी सतना की रातें, आस्था और उत्साह की गूंज में डूबा पूरा शहर

सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।