ग्वालियर के बिजौली में भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को कुचला। JEE परीक्षा केंद्र के पास हुई तीनों की मौत। पढ़ें पूरी खबर।
राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर एक और बड़े सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जयपुर के हरमन इलाके में एक बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को भीषण टक्कर मार दी।
राजस्थान के फलोदी में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर देर रात हुआ दर्दनाक हादसा। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़े मजदूरों से भरे टेंपो को डंपर ने टक्कर मारी। हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 6 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 12 घायल। मृतक और घायल मध्य प्रदेश के निवासी थे।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना बाल-बाल बची हैं। उनकी गाड़ी में डंपर ने जोरदार टक्कर मारी है। झाबुआ स्थित बंगले के बाहर ही डंपर ने टक्कर मार दी है। गनीमत रही कि कलेक्टर मैडम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, गाड़ी को जबरदस्त नुकसान हुआ है। टक्कर के बाद कलेक्टर मैडम की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है।

















