मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में सर्राफा व्यापारी से 2 करोड़ की लूट हो गई। बदमाशों ज्वैलर्स संचालक से मारपीट कर 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए। इस वारदात की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

संचालक को घायल अवस्था में सनावद रेफर किया गया है।
खंडवा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में सर्राफा व्यापारी से 2 करोड़ की लूट हो गई। बदमाशों ज्वैलर्स संचालक से मारपीट कर 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए। इस वारदात की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में जिले से लगी सीमाओं में नाकेबंदी करा दी है। ताकि बदमाश जिले से बाहर न निकल पाएं। वहीं ज्वैलर्स संचालक को घायल अवस्था में सनावद रेफर किया गया है। साथ ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। इस वारदात में सात बदमाश शामिल थे। मौके से फायरिंग करते भाग निकले। पूरा मामला पुनासा थाना क्षेत्र का है।
घात लगाए बठे थे लुटेरे
सीसीटीवी से आए फुटेज के अनुसार पूरी घटना सोलंकी मार्केट स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की बताई जा रही है। दुकान संचालक राकेश सोनी शुक्रवार देर शाम अपनी दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उन्होंने दुकान की ज्वेलरी को दो बैगों में रखा। उसी दौरान वहां घात लगाए बैठे 7 हथियारबंद बदमाश आए और अचानक हमला बोल दिया।
नाकाबंदी और सर्चिंग
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय और ग्रामीण एएसपी राजेश रघुवंशी मौके पर पहुंचे। धाराजी रोड पर नाकाबंदी कर दी गई है। आसपास के गांवों और जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग जारी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

बाजार में भगदड़
लूट के बाद बदमाश धाराजी रोड की ओर भागे। जब दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर दुकानों के शटर गिराकर अंदर छिप गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।