सीधी में लोकायुक्त रीवा ने पटवारी को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
लोकायुक्त पुलिस रीवा ने एक बार फिर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोपद बनास तहसील के हल्का मिर्चवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को सोमवार सुबह 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सुबह-सुबह हुई इस कार्यवाही से समूचे सरकारी अमले में हडकंप मच गया।
कैसे हुई कार्यवाही
जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्चवार निवासी शिकायतकर्ता मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने हल्का पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया पर तीन अलग-अलग राजस्व मामलों, जिनमें वारिसाना भी शामिल था, इसके लिए कुल 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पटवारी पहले ही एक मामले के लिए 25 हजार रुपए ले चुका था और शेष दो मामलों के निपटारे के लिए लगातार पैसों की मांग कर रहा था।
बता दें कि हल्का पटवारी द्वारा किसान को काफी लंबे समय से परेशान किया जा रहा था जिसके चलते वह तंग आकर लोकायुक्त पुलिस रीवा की शरण में जाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने पीडित की शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एक भ्रष्टाचारी पटवारी के खिलाफ यह कार्यवाही की है।
शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त में दर्ज कराई थी शिकायत
शिकायतकर्ता मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि हल्का पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया की ओर से लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई की योजना तैयार कर यह कार्यवाही की गई है।
अपने आवास पर ली रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस रीवा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। योजना के तहत सोमवार सुबह करीब 8 बजे शिकायतकर्ता को सीधी शहर के जिला अस्पताल के पास स्थित पटवारी के आवास पर 5 हजार रुपए देने के लिए भेजा गया। पटवारी की ओर से रिश्वत की रकम लेते ही पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के उपरांत आरोपी पटवारी को हिरासत में ले लिया गया है। लोकायुक्त टीम द्वारा सीधी शहर के सर्किट हाउस में मामले से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की गई।
शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
प्रवीण सिंह परिहार, डीएसपी, लोकायुक्त रीवा

सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह