मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता बोले-मोबाइल पर बात करते हुए ऊपर गई थी
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका अवंतिका पुत्री डॉ. बंशीलाल मोर्य थी। वह न्यू बर्ग कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर किराए से रहती थी। गुरुवार देर रात 11:30 बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए बालकनी में थी। इसके बाद वह बात करते हुए ऊपर की ओर चली गई। चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद वह अचानक नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए और परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल ले गए, नहीं बच सकी
घटना के बाद पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य उसे गंभीर हालत में जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन डॉक्टर है। वहीं पिता डॉ. बंशीलाल भी चिकित्सक हैं।
पांच दिन पहले ही आए थे पिता
परिवार मूल रूप से धार जिले का रहने वाला है। डॉ. बंशीलाल मोर्य की एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही है। इसी कारण वे करीब पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर थे। अवंतिका किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वह मोबाइल पर किससे बात कर रही थी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
कॉल डिटेल और परिस्थितियों की जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
यह भी पढ़िए....
नीट पेपर लीक: टेलीग्राम बैन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, केंद्र को नोटिस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।