सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से सौजन्य भेंट कर परस्पर विषयों पर चर्चा की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी, जलेबी और लस्सी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान की शैली होती है, जो वहां की पहचान होती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

आम जनता के बीच सहज मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की। कई लोगों ने उनसे बातचीत भी की। लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये लगा ही नहीं कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं।
योगी-मोहन की अहम मुलाकात
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य भेंट कर परस्पर विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने के तहत क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। यही नहीं, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई।

इंदौर के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने गौवंश संरक्षण, उर्वरक वितरण के डिजिटल फॉर्मूले और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के बीच पुलिस प्रशासन और टिकट वितरण पर बेबाक टिप्पणी की। जानें उन्होंने एसपी और सियासी प्रतिद्वंद्वियों को लेकर क्या कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मित्र पार्क से 3 लाख रोजगार और किसानों को होगा बड़ा लाभ।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।
रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।
सीधी जिला अस्पताल में सिजेरियन से पहले प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जबकि मौत के कारण का इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है।
मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह