मध्यप्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी केस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ड्रग्स कनेक्शन: चैटिंग डिलिट कर ले गया मोबाइल
पुलिस को सर्च हिस्ट्री में आपत्तिजनक सामग्री मिली
नाना ने परिचय स्वीकारा पर ड्रग्स खरीदी से इंकार
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी केस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को भी दूसरी बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। अब पुलिस इस केस में आनलाइन गेमिंग एप के जरिए संचालित होने वाले संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से राजेंद्र नगर पुलिस ने दोबारा पूछताछ की है। वकील जय हार्डिया के साथ थाने पहुंचे नाना ने पैडलर से परिचय तो स्वीकारा पर ड्रग्स खरीदने से साफ इंकार कर दिया। पेशी के पूर्व नाना मोबाइल से सभी चैटिंग डिलिट कर ले गया था। हालांकि सर्च हिस्ट्री में सट्टे और पोर्न साइड का रिकॉर्ड मिला है।
दो ने ड्रग्स सप्लाई करना स्वीकारा
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार नाना पटवारी को नोटिस जारी कर तलब किया गया था। पुलिस ने शुरुआत में ड्रग्स पैडलर संजय कौशल उर्फ रौनी भाई,इरफान उर्फ गोलू से की और बताया कि दोनों ने ड्रग्स सप्लाई करना स्वीकारा है। दोनों पैडलर को नाना के समक्ष लाया गया, लेकिन उसने ड्रग्स खरीदने से मना कर दिया।
नाना सिर्फ ना...ना.. ही करते रहे
पुलिस ने इसके बाद पलसीकर कॉलोनी निवासी युवती के संबंध में सवाल दागे। युवती के वीडियो बयान बताते हुए कहा कि उसने ड्रग्स लेने की बात कबूली है। इस पर भी नाना सिर्फ ना...ना.. ही करते रहे। थाने में पांच घंटे तक पूछताछ की और वकील के सामने रवाना कर दिया।
पुलिस को सभी आरोपियों की तलाश
उधर, आजाद नगर से गिरफ्तार भूरु उर्फ आरिफ ने एमडी और ब्राउन शुगर बेचने वाले पैडलर रेहान, वसीम और मुसा का नाम बताया है। भुरु नाना की गाड़ी चला चुका है और नाना के आर्डर पर पैडलर से ड्रग्स लेता था। पुलिस अब उन सभी आरोपियों को तलाश रही है।
ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में मिला लेनदेन
पुलिस ने नाना के तीन बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकाला है। उसमें भुरु और युवती से रुपयों का लेनदेन मिला है। नाना बताया युवती से शुभम वैली कालोनी के एक प्लाट के सिलसिलें में बात होती थी। कालोनी सुमित मंत्री की बताई गई है। प्लाट के पैमेंट के लिए काल आते थे। हालांकि सीडीआर में सौ से ज्यादा काल मिलें है।
यह भी पढ़िए...
नाना पटवारी गिरफ्तार: इंदौर पुलिस ने ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई को लिया हिरासत में

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह