×

मध्यप्रदेश: इंदौर के दूषित जल पर राज्यसभा में सांसदों ने उठाया सवाल

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले का दूषित जल कांड अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौत पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज पानी सबसे गंभीर समस्या बन चुका है।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 202610:48 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: इंदौर के दूषित जल पर राज्यसभा में सांसदों ने उठाया सवाल

दूषित जल कांड अब राज्यसभा तक पहुंच गया है।

  • भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब 32 लोगों की मौत
  • केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप कर जिम्मेदारी लेने की मांग
  • केंद्र इंदौर में हुई जल प्रदूषण की घटना से अवगत

इंदौर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले का दूषित जल कांड अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौत पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज पानी सबसे गंभीर समस्या बन चुका है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जनता को जहरीला पानी सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में तिवारी ने कहा कि यह विषय केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता से जुड़ा हुआ प्रश्न है।

केंद्रीय मंत्री लें जिम्मेदारी

तिवारी ने पूछा कि गुजरात के गांधीनगर में दूषित पानी पीने से कितने लोग बीमार हुए और इंदौर में अब तक कितनी मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप कर जिम्मेदारी लेने की मांग की। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि भूजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार की ठोस कार्ययोजना क्या है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

इमरान ने भी इंदौर का मुद्दा उठाया

महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इंदौर का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि इन मौतों की जिम्मेदारी किसकी तय की गई है। क्या केवल राज्य सरकार जिम्मेदार है या जल शक्ति मंत्रालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि केंद्र ने राज्य सरकार से कोई रिपोर्ट तलब की है या नहीं। इससे पहले कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने भी राज्यसभा में इंदौर की सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई थी।

सरकार घटना से अवगत

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि केंद्र इंदौर के भागीरथ पुरा में हुई जल प्रदूषण की घटना से अवगत है। साथ ही, सरकार अमृत और अमृत 2.0 जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्यों को सहायता प्रदान कर रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रभावित क्षेत्र में पाइपलाइनें 1997 जितनी पुरानी हैं। नगर निगम ने जल आपूर्ति के लिए चार पैकेज निविदाएं जारी की हैं। पैकेज-1 का कार्य शुरू हो चुका है। इस परियोजना में जल स्रोत विकास से लेकर आधुनिक वितरण प्रणाली और दीर्घकालिक रखरखाव शामिल है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: 4.63 लाख करोड़ का ‘ई-बजट’ पेश करेगी सरकार

मध्यप्रदेश: 4.63 लाख करोड़ का ‘ई-बजट’ पेश करेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार अब अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। दावा किया जा रहा है कि बजट का आकार पिछले बजट से 10 प्रतिशत बड़ा होगा। इस बजट में सबसे खास बात यह रहेगी कि मध्यप्रदेश के संसदीय इतिहास में पहली बार पूरी तरह ई-बजट पेश किया जाएगा।

Loading...

Feb 03, 202612:55 PM

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। सीएम ने बताया कि आज यानी मंगलवार को भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की।

Loading...

Feb 03, 202612:05 PM

नौकरी की आस में बेकाबू भीड़, अडानी सीमेंट कार्यालय बना बेरोजगारों की परीक्षा

नौकरी की आस में बेकाबू भीड़, अडानी सीमेंट कार्यालय बना बेरोजगारों की परीक्षा

सतना के भरहुत नगर स्थित अडानी सीमेंट कार्यालय के बाहर रविवार को बेरोजगारी का दर्द साफ नजर आया। सीधी भर्ती के लिए बुलाए गए सैकड़ों युवा सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते हालात बेकाबू हो गए। कटनी, मैहर और पन्ना सहित आसपास के जिलों से आए युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में घंटों इंतजार किया।

Loading...

Feb 03, 202611:59 AM

केंद्रीय बजट पर सियासी संग्राम, सत्ता ने बताया जनहितैषी विपक्ष ने कहा निराशाजनक

केंद्रीय बजट पर सियासी संग्राम, सत्ता ने बताया जनहितैषी विपक्ष ने कहा निराशाजनक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर सतना में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सत्तापक्ष ने बजट को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताते हुए इसे सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी करार दिया, वहीं विपक्ष ने बजट को कॉरपोरेट हितों का दस्तावेज बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया।

Loading...

Feb 03, 202611:53 AM

सीएम हेल्पलाइन में पेड़ कटाई की शिकायत, जांच में निकली नौकरी की मंशा

सीएम हेल्पलाइन में पेड़ कटाई की शिकायत, जांच में निकली नौकरी की मंशा

सतना जिले में सीएम हेल्पलाइन के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उचेहरा वनपरिक्षेत्र के गोबरांव गांव से अवैध पेड़ कटाई की शिकायत को गंभीर मानकर वन विभाग ने जांच दल भेजा, लेकिन मौके पर पहुंचने पर शिकायत का मकसद ही बदल गया।

Loading...

Feb 03, 202611:34 AM