भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न मसालक के उलेमा एक मंच पर नजर आएंगे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न मसालक के उलेमा एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजकों का कहना है कि जलसे के जरिए समाज में आपसी मतभेद खत्म कर सिर्फ उम्मत की सोच को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन में मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, जो ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हैं, विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे इत्तेहाद-ए-उम्मत पर अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके साथ अन्य उलेमा-ए-किराम भी मंच साझा करेंगे।
फतेहगढ़ इमामबाड़ा में शोक सभा
मुख्य जलसे के बाद मौलाना इलाही शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा पहुंचेंगे, जहां मगरिब के बाद ताजियती कार्यक्रम (शोक सभा) आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के संदर्भ में रखा गया है, जिसमें शहर के लोग शामिल होंगे।
अनुवादक भी रहेगा मौजूद
इमामबाड़ा प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम में लंबी तकरीर नहीं होगी। मौलाना इलाही संक्षिप्त रूप से अपनी बात रखेंगे, जबकि अन्य उलेमा को भी 5-5 मिनट का समय दिया जा सकता है। वे लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ एक अनुवादक भी मौजूद रहेगा।
कोहेफिजा में मुख्य आयोजन
यह जलसा कोहेफिजा स्थित एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत करने का आह्वान किया है।

भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह