श्रावण और भाद्रपद मास में श्री महाकालेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कावड़ यात्रियों के लिए जहां इंदौर रोड पर अस्थायी अन्नक्षेत्र बनाकर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

इंदौर रोड क्षेत्र में अस्थायी अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाएगा
सिंहस्थ के काम चलने से अधिकारी स्थान की तलाश कर रहे
अन्नक्षेत्र में नि:शुल्क फलाहारी महाप्रसादी का होगा वितरण

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
श्रावण और भाद्रपद मास में श्री महाकालेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कावड़ यात्रियों के लिए जहां इंदौर रोड पर अस्थायी अन्नक्षेत्र बनाकर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सावन-भादौ के हर सोमवार को देशभर के भक्तों के लिए मुफ्त फलाहारी महाप्रसादी के रूप में साबूदाने की खीर, राजगिरे का हलवा और खिचड़ी परोसी जाएगी। श्रावण मास में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को मंदिर प्रबंध समिति निश्शुल्क भोजन कराएगी। इसके अलावा हर सोमवार पर देशभर से आने वाले भक्तों को परंपरा अनुसार अन्नक्षेत्र में निश्शुल्क फलाहारी महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। भक्त दोपहर 12 से रात 8 बजे तक महाप्रसादी ग्रहण कर सकते हैं।

20 से चली आ रही परंपरा
गौरतलब है कि मंदिर समिति द्वारा श्री महाकाल महालोक के सामने पार्किंग परिसर में फ्री अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है। मंदिर समिति प्रतिदिन 10 हजार भक्तों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराती है। श्रावण-भाद्रपद मास में प्रत्येक सोमवार को भक्तों को नि:शुल्क फलाहार प्रसाद की व्यवस्था रहती है। यह परंपरा 20 साल से चली आ रही है।
स्थान की तलाश कर रहे अफसर
दो साल पहले सेवा की इस श्रृंखला में कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की नई सुविधा को जोड़ा गया है। मंदिर समिति इंदौर रोड पर कावड़ यात्रियों के लिए अस्थायी अन्नक्षेत्र का संचालन करती है। इस बार भी कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादि का विशेष इंतजाम किया जाएगा। वर्तमान में इंदौर रोड पर सिंहस्थ के निर्माण कार्य प्रचलित है, ऐसे में अफसर स्थान की तलाश कर रहे हैं।
खीर, हलवा और खिचड़ी परोसेंगे
मंदिर समिति श्रावण मास में भक्तों को फलहार में विशेष मालवीय पकवान परोसने की तैयारी कर रही है। हर सोमवार को फलाहार में साबूदाने की केसरिया खीर, शुद्ध देशी घी से बना राजगिरे का हलवा और ड्रायफ्रूट खिचड़ी के साथ आमठी परोसी जाएगी। आलू की चिप्स, राजगिरा की पूरी भी मैन्यू में शामिल है।

श्रावण और भाद्रपद मास में श्री महाकालेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कावड़ यात्रियों के लिए जहां इंदौर रोड पर अस्थायी अन्नक्षेत्र बनाकर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें और जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ा भविष्यफल। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पूरी जानकारी यहां पाएं।
20 जुलाई 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ें। जानें मूलांक 1 से 9 तक सभी लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, प्रेम और धन से जुड़ी भविष्यवाणी।
जानिए 20 जुलाई 2026 का संपूर्ण हिंदू पंचांग। तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिन के विशेष महत्व की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रबंधन और व्यवस्थाओं को लेकर 22 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी में आयोजित होने वाली इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
जानिए 19 जुलाई 2026 का मूलांक भविष्यफल। 1 से 9 तक के मूलांकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव
19 जुलाई 2026 का विस्तृत राशिफल पढ़ें। मेष से मीन राशि तक जानें अपना करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति। आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है?
19 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग हिंदी में। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
अंक ज्योतिष के अनुसार 18 जुलाई 2026 का मूलांक फल (1 से 9) विस्तार से। जानें आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए कैसा है।
18 जुलाई 2026 का विस्तृत राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन करियर, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के लिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह