भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।

शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी में सुस्ती
कारोबार आगे बढ़ते ही सूचकांक लाल निशान पर चले गए
भारतीय रुपया कमजोरी के साथ 94.69 के स्तर पर खुला
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। दरअसल, मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए थोड़ी सुस्त और चुनौतीपूर्ण रही। शुरुआती कारोबार में ही बाजार अपनी बढ़त खोते हुए लाल निशान में फिसल गया। मंगलवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती छाई रही, क्योंकि हालिया तेजी के बाद निवेशक बाजार से दूर रहे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
गिरावट से चौंक गए निवेशक
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.43 अंक गिरकर 77,061.94 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 31.6 अंक गिरकर 24,071.30 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 29.75 अंक बढ़कर 77,123.82 पर और निफ्टी सूचकांक 20.80 अंक बढ़कर 24,123.65 पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह, पांच में से चार कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी देखी गई। पिछले कारोबारी सत्र में भी बेंचमार्क सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।
दिग्गज कंपनियों में भी गिरावट
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी और दबाव भरी रही। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में चले गए। सेंसेक्स में 50 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी 24,100 के अहम स्तर से नीचे खिसक गया। इस गिरावट का असर बाजार की दिग्गज कंपनियों पर भी दिखा।
विदेशी निवेशकों ने शेयर बेच
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। सन फार्मा, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी विजेताओं में शामिल थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 635.91 करोड़ के शेयर बेचे।
वेदांता के शेयरों में छह प्रतिशत की गिरावट
आज बाजार में वेदांता के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रही। कंपनी के शेयरों में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई, जिसके तहत 292 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 7.3 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री की गई। इस बड़े सौदे का कुल मूल्य 2,149 करोड़ रहा। इस ब्लॉक डील के खबर में आते ही वेदांता के शेयरों में 6 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।
ग्लोबल मार्केट और कूटनीतिक असर
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे थे। कोस्पी में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत गिरकर 77.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भारतीय रुपए की स्थिति रही कमजोर
करेंसी मार्केट में भी हल्की सुस्ती देखने को मिली। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 94.69 के स्तर पर खुला। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.6775 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 291.17 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 77,094.07 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.80 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 24,102.90 पर समाप्त हुआ। कुल मिलाकर, आज भारतीय बाजार घरेलू कारकों और कुछ बड़ी ब्लॉक डील्स के दबाव में हैं।

गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह