छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ ने सोमवार को अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कूच किया।

हाइलाइट्स
रायपुर। स्टार समाचार
छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ ने सोमवार को अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कूच किया। संघ का आरोप है कि तहसील और जिला स्तर पर कलेक्टर के माध्यम से कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद, सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है।
संगठन के प्रदेश मंत्री मुकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मांगों को नजरअंदाज किए जाने के कारण प्रदेश के 33 जिलों से हजारों किसान प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में किसान संघ चक्का जाम सहित उग्र प्रदर्शन करेगा।
प्रमुख मांगें और चेतावनी
छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ने कहा कि किसान अपनी पीड़ा लेकर बूढ़ा तालाब आए हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ का किसान प्रदेश का मालिक होता है, यह दुर्भाग्य है कि मालिक सरकार से मांगने आया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा संकेत नहीं है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अगला कदम विधानसभा का घेराव होगा। मुख्यमंत्री निवास के घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन किसानों में उत्साह दिखा और उन्होंने मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचने की बात कही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे बिहार के एक दारोगा व कैदी समेत छह की मौत हो गई।
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पेज की CBI जांच कराने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। इंस्टाग्राम पर इस पेज के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं।
Monsoon Arrival Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच रहा है। जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अभिनेता धर्मेंद्र, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 113 खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
हाल ही में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में शिशु मृत्यु दर में लगातार सुधार हो रहा है। 2019 में जहां यह दर 30 थी, वहीं अब घटकर 24 पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के बीच शिशु मृत्यु दर में काफी बड़ा अंतर देखा गया है।
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया।
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है।
West Bengal Falta Seat Election Result: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 74 साल के इतिहास में पहली बार यहां बीजेपी जीती है, जबकि टीएमसी चौथे नंबर पर रही। जानिए पूरा समीकरण।
अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान में आई तकनीकी खराबी। पायलट ने सूझबूझ से हरदुआगंज के चंगेरी गांव में की इमरजेंसी लैंडिंग। पायलट और छात्र सुरक्षित, जानिए एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने क्या कहा।