महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

भीषण सड़क हादसा, पुलिस को सुबह तक एक शव मिला
1000 फुट गहरी खाई निकालने का काम शुरू किया गया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना बीती देर रात पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुई। पीड़ित सतारा के रहने वाले थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दापोली से सतारा जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया। अंबेनाली घाट के दाभिल गांव की सीमा में ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।
राहत और बचाव अभियान
पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया। 1000 फुट गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। सोमवार सुबह सात बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। घटनास्थल पर बचाव दल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।
इस तहर हुआ हादसा
अंबेनाली घाट क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर कार सीधे गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे और खाई के बेहद दुर्गम इलाके के कारण प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई। बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने रस्सियों की मदद से वाहन तक पहुंचने और फंसे हुए यात्रियों की तलाश करने की कोशिश रात भर जारी रखी। हालांकि, अंधेरा, गहरी खाई और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियां बचाव कार्य में भारी बाधा डाल रही हैं।
यहां पहले भी हो चुके हादसे
अंबेनाली घाट में पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ साल पहले, दापोली स्थित डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विवि के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बार फिर हुए इस हादसे ने पहले हुई दुर्घटना की भयावह यादों को ताजा कर दिया है।
यह भी पढ़िए...
उत्तरप्रदेश: दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा... चार लोगों की मौत, दो गंभीर
उत्तरप्रदेश में भीषण हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत... 9 लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे
गुजरात में हादसा: आधी रात ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग...चार लोग जिंदा जले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता ठुकराई। जानिए ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद की वर्तमान स्थिति।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की SIT को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट और CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। जानें ताजा अपडेट।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक केस में सह-आरोपी को दूसरे आरोपी की माफी याचिका का विरोध करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। अगर कोई आरोपी सरकारी गवाह बनता है, तो अन्य सह-आरोपियों के पास मुकदमे के दौरान जिरह के जरिए उसकी विश्वसनीयता को चुनौती देने का पूरा मौका होता है।
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का खुला न्योता दिया है।
बेलगावी में आयोजित RSS की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में राम मंदिर दान विवाद, संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी मामले में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा। आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की करतूत कैमरे में कैद, गिरफ्तारी की तैयारी।
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जानें सत्र का विधायी एजेंडा, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद, विपक्ष की रणनीति और संसद में उठने वाले प्रमुख मुद्दे।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।