भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन भरें
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से rrcnr.org पर जाकर भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ग्रुप सी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12वीं-10वीं के साथ अप्रेंटिस/ 10वीं के साथ आईआईटी किया हो। इसके साथ ही किसी भी सेक्शन में प्रेसिडेंट स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर हो, या हिमालय वुड बैज धारक हो। पिछले 5 वर्षों से किसी स्काउट संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो। सक्रियता का प्रमाण-पत्र अनुबंध क के अनुसार होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर या ऑल इंडियन रेलवे स्तर पर दो कार्यक्रमों में, और राज्य स्तर पर भी दो कार्यक्रमों में भाग लिया हो।
| नोटिफिकेशन पब्लिश होने की डेट | 4 दिसंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 6 नवंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 6 दिसंबर 2026 |
| ऑनलाइन रिटेन एग्जामिनेशन की डेट | जनवरी 2027 |
ग्रुप डी के लिए 10वीं-आईआईटी अनिवार्य
ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए 10वीं के साथ अप्रेंटिस/ 10वीं के साथ आईआईटी किया हो और किसी भी सेक्शन में प्रेसिडेंट स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर या हिमालय वुड बैज धारक होना चाहिए। पिछले 5 वर्षों से किसी स्काउट संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो। सक्रियता का प्रमाण-पत्र अनुबंध-क के अनुसार होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर या ऑल इंडियन रेलवे स्तर पर दो कार्यक्रमों में, और राज्य स्तर पर भी दो कार्यक्रमों में भाग लिया होना चाहिए।
यह होनी चाहिए आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए लेवल 2 पद के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 और लेवल 1 पदों पर आवेदन के लिए 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर होगी।
भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को CBT एग्जाम में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अगले चरण मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। सीबीटी 1 एग्जाम के बाद जनरल श्रेणी को 400 रुपये और एससी एवं एसटी और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा सहायक फोरमैन ग्रेड-सी भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले पर नोटिस जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों ने पूरी परीक्षा निरस्त करने को अनुचित बताया है।
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत 325 संस्थानों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा। हालांकि, आईआईटी दिल्ली समेत देश के शीर्ष 6 संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है।
नीट पीजी दाखिला प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित 12 सदस्यीय समिति ने पर्सेंटाइल की जगह रैंक आधारित मेरिट व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट की मुख्य बातें और प्रस्तावित बदलाव।
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा ( टीईटी) 2026 का खाका तैयार कर लिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 दिसंबर के बाद आयोजित होने वाली इस परीक्षा की संभावित तिथियां 13 या 20 दिसंबर तय की गई हैं, जिसके विस्तृत दिशा-निर्देश अगले दो-तीन दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह