×

1000 करोड़ के कमीशन पर मंत्री बोलीं-मैं कर रही हूं जनता की सेवा, मुझे किया जा रहा प्रताड़ित

मध्यप्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके पर 1000 करोड़ कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपने ही विभाग की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। पूर्व विधायक द्वारा मंत्री पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ की घूस लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

By: Arvind Mishra

Jul 01, 20251:12 PM

view2

view0

1000 करोड़ के कमीशन पर मंत्री बोलीं-मैं कर रही हूं जनता की सेवा, मुझे किया जा रहा प्रताड़ित

जल जीवन मिशन में घूस पर मंत्री संपतिया उईके ने दी सफाई

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके पर 1000 करोड़ कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपने ही विभाग की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते द्वारा मंत्री संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ की घूस लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अब खुद मंत्री संपतिया उईके ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। मंत्री उईके ने कहा कि मैं जनता की सेवा कर रही हूं। इस मामले में मेरा जवाब सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे। मंत्री ने कहा कि मुझे बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है और यदि किसी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच जरूर होती है। मंत्री उईके ने बताया कि वह इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में भी उठाएंगी और प्रेस वार्ता कर एक-एक सवाल का जवाब देंगी।

एक नजर में पूरा मामला

दरअसल, मध्यप्रदेश की आदिवासी मंत्री संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ रुपए की घूस लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाए हैं, जिनकी शिकायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने खुद अपनी मंत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

सात दिनों में रिपोर्ट तलब

अब पीएचई विभाग के अधिकारी पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ईएनसी संजय अंधावन ने पीएचई विभाग के सभी क्षेत्रों के मुख्य अभियंता और एमपी जल निगम लिमिटेड, भोपाल के परियोजना निदेशक को पत्र भेजा है। उन्हें सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।  

मंत्री पर ये हैं आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने इस योजना में कमीशन लिया और मंडला स्थित एक कार्यकारी अभियंता के माध्यम से बड़ी राशि ली गई। समरीते की शिकायत में राज्य की जल आपूर्ति अवसंरचना परियोजनाओं में कई अधिकारियों और ठेकेदारों को शामिल करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया है।

सियासी हलचल तेज

इस मामले में जांच के आदेश के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रातभर लाइन में खड़े किसानों को नहीं मिली खाद, केवल टोकन; सतना में हंगामा कर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, कालाबाजारी पर भड़के किसान

1

0

सतना जिले में खरीफ सीजन के दौरान खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। रातभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिली, केवल टोकन दिया गया। नाराज किसानों ने नागौद में एनएच-39 पर जाम लगाकर विरोध जताया। कालाबाजारी और प्रशासनिक लापरवाही पर किसानों का गुस्सा भड़का।

Loading...

Aug 16, 2025just now

79वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों ने उठाया सवाल - क्या देश पर मर मिटने वाले सम्मान के भी हकदार नहीं?

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सतना जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने सरकार से सम्मान और योजनाओं की मांग उठाई। परिजनों का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और सेनानियों को वह सम्मान और सुविधाएं अब तक नहीं मिलीं, जिसके वे पात्र हैं।

Loading...

Aug 16, 2025just now

एमपी यूथ कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल: 'इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान' लिखने पर बीजेपी का हमला

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की फेसबुक आईडी से स्वतंत्रता दिवस पर 'इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान' हैशटैग वाला एक पोस्ट शेयर किया गया, जिससे प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की 'पाकिस्तान परस्ती' बताते हुए जमकर हमला बोला है।

Loading...

Aug 16, 2025just now

'घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल': मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, मंदिरों में आकर्षक सजावट के लिए 15 पुरस्कार दिए जाएंगे।

Loading...

Aug 16, 2025just now

एमपी कांग्रेस ने 71 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की,  विधायक और पूर्व विधायकों के भी नाम 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद एक साथ 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिले की कमान सौंपी है।