लंदन के क्रिस्टीज नीलामी में अकबर के प्रिय कलाकार बसावन की तरफ से बनाए गए एक अनोखे पेंटिंग ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि ये पेंटिंग अपने अनुमानित मूल्य से 14 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी। इसमें एक चीतों का परिवार दिखाया गया है जो हरे-भरे मैदान में आराम कर रहा है।

लंदन । मुगल सम्राट अकबर के प्रिय कलाकार बसावन की तरफ से बनाए गए एक अनोखे लघु चित्र ने इतिहास रच दिया है। यह पेंटिंग 'ए फैमिली आफ चीता इन ए रॉकी लैंडस्केप' लंदन के क्रिस्टीज नीलामी में 10,245,000 पाउंड (करीब 119.49 करोड़ रुपये) में बिकी। यह अब तक की सबसे महंगी क्लासिकल भारतीय कलाकृति बन गई है। यह नीलामी 28 अक्तूबर को 'एक्सेप्शनल पेंटिंग्स फ्रॉम द पर्सनल कलेक्शन आफ प्रिंस एंड प्रिंसेस सदरुद्दीन आगा खान' शीर्षक से हुई थी। यह पेंटिंग अपने अनुमानित मूल्य से 14 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी।
मुगल काल की प्रारंभिक और उत्कृष्ट पेंटिंग में से एक
यह कलाकृति लगभग 1575-80 ईस्वी के बीच की है और इसे मुगल काल की प्रारंभिक और उत्कृष्ट पेंटिंग्स में गिना जाता है। चित्र में एक चीतों का परिवार दिखाया गया है जो हरे-भरे मैदान में आराम कर रहा है। पास ही एक बहती हुई धारा और मुड़े-तुड़े तने वाला बड़ा पेड़ है जो उन्हें छांव देता है। नर चीता संतुष्ट भाव से देख रहा है जबकि मादा अपने बच्चों को दूध पिला रही है और एक शावक को साफ कर रही है।
क्रिस्टीज की इस नीलामी में 100% कलाकृतियां बिकीं
क्रिस्टीज की इस नीलामी में कुल 95 पेंटिंग्स थीं, जिनमें भारतीय, फारसी और आटोमन कलाकारों के कार्य शामिल थे। इनमें दुस्त मुहम्मद, बसावन, गुलाम अली खान, बिशन सिंह, रेजा अब्बासी और लेवनी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियां थीं। क्रिस्टीज की इस नीलामी में 100 प्रतिशत कलाकृतियां बिकीं और कुल बिक्री 45.76 मिलियन पाउंड (लगभग 533.79 करोड़ रुपये) तक पहुंची। इसमें 20 देशों के खरीदारों ने हिस्सा लिया।
क्रिस्टीज में ये भी पेंटिंग्स की हुई बिक्री
वहीं अन्य प्रमुख पेंटिंग्स की बिक्री की बात करें तो इसमें 'महाराव उम्मेद सिंह और जालिम सिंह टाइगर हंटिंग', 1781 ई., 58.94 करोड़ रुपये में बिकी। वहीं 'ए प्रिंस हॉकिंग', लगभग 1610 ई., 46.12 करोड़ रुपये में बिकी। जबकि दुस्त मुहम्मद की 16वीं सदी की 'शाह अबुल मआली आफ काशगर' की पेंटिंग 31.89 करोड़ रुपये में बिकी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को भारी नुकसान। F-15E और A-10 फाइटर जेट समेत दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर पर हमला। जानें राष्ट्रपति ट्रम्प के दावों और जमीनी हकीकत की पूरी रिपोर्ट।
इजराइल ने ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल इकोनॉमिक जोन और सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला किया है। ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया। जानें मध्य-पूर्व के इस युद्ध की ताजा अपडेट।
पिछले पांच हफ्तों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जबकि बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं।
ईरान की IRGC ने अमेरिका के F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। जानें क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई और अमेरिकी सेंट्रल कमांड का इस पर क्या जवाब है।
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने नागरिकों पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा दीं। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में हो रही तेज वृद्धि के चलते की गई है।
रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवत: किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में एक विशाल हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमला किया है।
ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना किसी भी हमले का करारा जवाब देगी। जानें होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का क्या है नया रुख।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के पास गैस पाइपलाइन को बम से उड़ाने की घटना ने देश में ऊर्जा संकट को गहरा दिया है। जानें कैसे उग्रवादी संगठनों ने गैस बुनियादी ढांचे को एक रणनीतिक हथियार बना लिया है।