चेक गणराज्य के अरबपति पॉपुलिस्ट नेता आंद्रेज बाबिस ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। एएनओ पार्टी के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार यूक्रेन सहायता और एव नीतियों पर बदलाव ला सकती है।
विल्नियस लिथुआनिया ने बेलारूस से आने वाले मौसम संबंधी गुब्बारों द्वारा बार-बार एयरस्पेस उल्लंघन के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। नाटो सदस्य देश ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेना को सीमा पर तैनात किया।
चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है, जहां कई इलाके पूरी तरह कट गए हैं। इस संकट के बीच भारत का आपरेशन सागर बंधु सबसे बड़ी उम्मीद बना है।भारतीय एनडीआरएफ ने पुत्तलम में मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए नौ महीने की गर्भवती महिला को सुरक्षित बचाकर तुरंत चिकित्सा मदद पहुंचाई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश अमेरिका-नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप शांति एजेंडा पर नहीं, बल्कि युद्ध के पक्ष में खड़ा है और शांति प्रस्तावों में ऐसे बदलाव कर रहा है जो रूस स्वीकार नहीं कर सकता।
ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है।
बांग्लादेश में हाल ही आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में 10 लोगों की मौत हो गई और 50 घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं इसके बाद कई विशेषज्ञों ने देश में और विनाशकारी भूकंप आने की चेतावनी जारी की है।
ब्राजील के बेलेम में हुई सीओपी-30 में भारत जलवायु न्याय की मजबूत आवाज बनकर सामने आया। भारत ने ब्राजील के समावेशी नेतृत्व की सराहना करते हुए समानता और वैश्विक एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जीजीए में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए भारत ने कहा कि विकसित देशों को अब 33 साल पुराने जलवायु वित्त के वादे निभाने होंगे।
श्रीलंका में विपक्षी दल ने एनपीपी सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। कोलंबो के नुगेगोडा में रैली में महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल ने कहा कि अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो पहले मौके पर सरकार गिरा दिया जाएगा।
खैबर पख्तूनख्वा में 17 टीटीपी आतंकियों के मारे जाने से पाकिस्तान की सुरक्षा विफलताएं फिर उजागर हुईं। बन्नू जिले में दो अलग-अलग अभियानों ने दिखाया कि आतंकी नेटवर्क कितना मजबूत है और सरकार उन्हें रोकने में लगातार असफल हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण की गलत एडिटिंग के मामले में बीबीसी पर मुकदमा करने की धमकी दी थी। बीबीसी की ओर से इस मामले में पहले ही माफी मांग ली गई थी। हालांकि, बीबीसी ने मानहानि के आधार पर किसी भी प्रकार का हर्जाना देने से मना कर दिया था।






















