
ईरान ने आज यानी गुरुवार को इजराइल की तरफ मिसाइल हमला किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कड़े अल्टीमेटम के तुरंत बाद ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दाग दीं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने आज यानी गुरुवार को इजराइल की तरफ मिसाइल हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरान को चेतावनी दी थी कि वह तुरंत समझौता करे और युद्ध रोके। इजराइल की सेना ने बताया कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों को पहचान लिया है और उन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। सेना के अनुसार तीन घंटे के भीतर यह तीसरी बार था जब मिसाइलें दागी गईं।
मिसाइल हमले के बाद अलर्ट
इजराइल के उत्तरी इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। हालांकि, शुरुआती मीडिया रिपोर्र्ट में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रंप ने अपने भाषण में ईरान को स्टोन एज यानी बहुत पीछे धकेलने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा।
इस तरह शुरू हुआ संघर्ष
यह पूरा संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर अचानक हमला किया था। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका ने इस आपरेशन को आपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया, जबकि इजराइल ने इसे आॅपरेशन रोअरिंग लायन कहा। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं।
तीन हफ्तों में ईरान पर कड़ा हमला होगा

ट्रंप ने कहा कि अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर बहुत कड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को जल्द पूरा कर लेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर इस दौरान कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और अन्य अहम ढांचों को एक साथ निशाना बनाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं था, लेकिन हालात अपने आप बदल गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति गरमा गई है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद चीन जाकर शी जिनपिंग से इस महामुलाकात का सच जानेंगे। जानिए क्रेमलिन ने क्या कहा।
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।
युद्ध केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक (ईंधन संकट), सामरिक (अमेरिकी इनाम) और राजनयिक (सऊदी-ईरान तल्खी) परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।