कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। कनाडा ने अमेरिका के साथ जारी अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को पूरी तरह से रोक दिया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों को अनुचित और कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए यह फैसला लिया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी शर्तों को बताया अनुचित और नुकसानदेह
कार्नी ने अपने वार्ताकारों को तुरंत ओटावा लौटने का निर्देश दिया
ओटावा। स्टार समाचार वेब
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। कनाडा ने अमेरिका के साथ जारी अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को पूरी तरह से रोक दिया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों को अनुचित और कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए यह फैसला लिया। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने जल्द ही दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की उम्मीद जताई थी। बातचीत में प्रगति के बावजूद वाशिंगटन ने आखिरी वक्त पर ऐसी शर्तें रखीं, जिनसे कनाडाई हितों को नुकसान पहुंच रहा था। कनाडा अपने उद्योगों के लिए टैरिफ-मुक्त पहुंच, प्रमुख सेक्टरों पर अमेरिकी शुल्क में कटौती और छोटे व मध्यम व्यवसायों की सुरक्षा की मांग कर रहा था। कार्नी ने समझौते को अविश्वासनीय करार देते हुए अपने वार्ताकारों को तुरंत ओटावा लौटने का निर्देश दे दिया है।
कनाडा का एक्शन-डॉलर के बदले डॉलर
अमेरिका आधी रात से लगभग 28 अरब कनाडाई डॉलर के सामानों पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में था। इसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्नी ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया कि कनाडा भी डॉलर के बदले डॉलर की नीति के तहत अमेरिकी सामानों पर बराबर का जवाबी टैरिफ लगाएगा।
अमेरिकी निर्भरता घटाने का प्लान
कनाडा अब अन्य वैश्विक बाजारों में अपने व्यापार का विस्तार करेगा। वर्तमान में कनाडा के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स की पहुंच 1.5 अरब उपभोक्ताओं तक है, जिसे इस साल के अंत तक दोगुना करने का लक्ष्य है। प्रभावित कनाडाई व्यवसायों और कर्मचारियों की सहायता के लिए अतिरिक्त सरकारी पैकेज की घोषणा की जाएगी। पिछले 18 महीनों में सरकार 25 अरब कनाडाई डॉलर की मदद पहले ही दे चुकी है।
अमेरिका ने जताई निराशा
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कनाडा के इस कदम पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कनाडा को अपने बाजार में सर्वश्रेष्ठ वरीयता देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ओटावा द्वारा आखिरी समय में उठाई गई नई मांगों और पुराने वादों से पीछे हटने की वजह से बातचीत बिगड़ गई। वहीं, दक्षिण कैरोलिना रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, प्रधानमंत्री के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं और कनाडाई डील सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद ओटावा ने वार्ता समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी।

फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह