अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।

दूरस्थ रडार साइट के पास प्लेन हो गया दुर्घटनाग्रस्त
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार, विमान में दो पायलट और 6 यात्री थे। इस हादसे प्लेन में सवार पायलट समेत सभी 8 लोगों की मौत हो गई।
रडार साइट के पास क्रैश हुआ प्लेन
जॉनसन के अनुसार, आठ लोगों को ले जा रहा एक दो इंजन वाला सेसना चार्टर विमान एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जाते समय पश्चिमी अलास्का में एक दूरस्थ रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि इस चार्टर प्लेन हादसे में विमान सवार 2 पायलट समेत सभी 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था
यह चार्टर प्लेन गुडन्यूज बे से लगभग 40 मील दक्षिण में स्थित केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। यह एक वायु सेना की हवाई पट्टी है और लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़िए...
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में बड़ा हादसा... हेलीकॉप्टर क्रैश... पायलट समेत चार लोगों की मौत
असम: भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 क्रैश, पांच जवान शहीद
इंडोनेशिया में एयरबस H130 हेलीकॉप्टर क्रैश: 8 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।
बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। मंत्री ने इस हमले के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।