×

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर ‘सुप्रीम’ रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस सिलसिले में बारह आरोपियों को बरी करने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की रिहाई पर रोक नहीं है और उनको दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा।

By: Arvind Mishra

Jul 24, 202512:13 PM

view18

view0

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर ‘सुप्रीम’ रोक

  • 2006 ट्रेन धमाके के आरोपियों को दिया था रिहाई का आदेश

  • आरोपियों को दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा, अभी रिहाई बरकरार

  • आरोपियों को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई में आएगा फैसला 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस सिलसिले में बारह आरोपियों को बरी करने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की रिहाई पर रोक नहीं है और उनको दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा। दरअसल, मुंबई ट्रेन धमाके के मामले में सुप्रीम कोर्ट आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने हाल ही में दिए अपने फैसले में धमाके के सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की जेल से रिहाई को बरकरार रखा है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन कोटिश्वर सिंह ने सभी आरोपियों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले को मिसाल नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि जो लोग इसी तरह के आरोपों में जेल में बंद हैं, वे जमानत हासिल करने के लिए इस आदेश का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे चाहता हूं

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोपियों को वापस जेल भेजने की कोई मांग नहीं की। मेहता ने कहा कि जहां तक स्वतंत्रता (से जुड़े मसले पर स्टे का सवाल है, मैं सतर्क हूं। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम नोटिस जारी करेंगे। मैं बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे चाहता हूं, लेकिन उन्हें दोबारा जेल भेजना मेरा उद्देश्य नहीं है। वे पहले ही रिहा हो चुके हैं, लेकिन इससे मकोका के तहत चल रहे अन्य मामलों पर असर पड़ेगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि हमें बताया गया है कि सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है इसलिए उन्हें वापस जेल भेजने का सवाल नहीं है।

ट्रेन धमाके में हुई थी 187 लोगों की मौत

2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 187 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद इन धमाकों का कोई जिम्मेदार नहीं रह गया था। पूर्व में निचली अदालत ने 12 दोषियों में से पांच को मौत की सजा और सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और मामले में एक व्यक्ति को बरी कर दिया गया था। निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय ने पलट दिया था। 
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

Assembly Election Dates: केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे- 4 मई को आएंगे।

Loading...

Mar 15, 20264:12 PM

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

सरकार ने सदन में स्वीकारा- देश में 44 फीसदी वाहनों का नहीं बीमा

देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जहां हादसे के शिकार लोगों की जिंदगियां तक तबाह हो जाती हैं। लेकिन अनदेखी और उदासीनता का आलम यह है कि करोड़ों वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जिनके पास जरूरी बीमा तक नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है।

Loading...

Mar 15, 202611:07 AM

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

चुनावी बिगुल... आज शाम को घोषित होगी पांच राज्यों की चुनावी तारीख

भारतीय चुनाव आयोग आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर  विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

Loading...

Mar 15, 202610:27 AM

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसा: अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई

हरिद्वार से अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पूर्व बस से हरिद्वार गए थे।

Loading...

Mar 15, 20269:32 AM

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम: एमपी से यूपी तक छाए काले बादल, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव दिखा। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

Loading...

Mar 15, 20269:15 AM