×

सऊदी क्राउन प्रिंस के लिए रात्रिभोज में ट्रंप  के साथ नजर आए मस्क

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ व्हाइट हाउस में रात्रिभोज में शामिल हुए, जो इस साल राष्ट्रपति से सार्वजनिक तकरार के बाद उनकी दूसरी सार्वजनिक मुलाकात थी। मस्क ने पहले चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था और बाद में उनके करीबी सलाहकार बने। लेकिन जल्द ही दोनों में कर और खर्च विधेयक को लेकर विवाद हो गया था। 

By: Sandeep malviya

Nov 19, 20255:51 PM

view10

view0

सऊदी क्राउन प्रिंस के लिए रात्रिभोज में ट्रंप  के साथ नजर आए मस्क

वॉशिंगटन।  अरबपति कारोबारी एलन मस्क मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए। इस साल सार्वजनिक तकरार के बाद यह दूसरी बार था, जब ट्रंप और मस्क एक साथ नजर आए। 

मस्क ने की ट्रंप के चुनाव में फंडिंग

रात्रिभोज में मस्क की मौजूदगी से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि उनके और ट्रंप के बीच तनावपूर्ण संबंधों में सुधार हो सकता है। मस्क ने पिछले चुनाव में ट्रंप का खुले तौर पर समर्थन किया था और उन्हें फंडिंग दी थी। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद वह उनके करीबी सलाहकार बने। उन्होंने सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व भी किया और संघीय फंडिंग व नौकरियों में कटौती की निगरानी की। 

क्यों हुई थी दोनों के बीच तकरार?

मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के व्यापक कर और खर्च विधेयक की आलोचना की और इसे वित्तीय रूप से जोखिमपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह नया राजनीतिक दल बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों को मिलने वाले अरबों डॉलर की संघीय  ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क की कंपनियों को मिलने वाले अरबों डॉलर के संघीय वित्तीय मदद में कटौती करने की धमकी दी।

चार्ली किर्क की स्मृति सभा में दिखे थे साथ

विश्लेषकों के अनुसार, इस तकरार और मस्क की दक्षिणपंथी राजनीतिक भाषा ने टेस्ला की ब्रांड छवि, बिक्री और स्टॉक कीमत को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद मस्क और ट्रंप सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई दिए। मस्क को आखिरी बार सितंबर में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की स्मृति सभा में ट्रंप के साथ हाथ मिलाते देखा गया।

ट्रंप इस समय सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का स्वागत कर रहे हैं, जो अपनी वैश्विक छवि सुधारने और वाशिंगटन के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रात्रिभोज में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग भी मौजूद थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

Loading...

Feb 25, 20267:19 PM

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ (IEEPA) को गैरकानूनी घोषित किया। सरकार को लौटाने पड़ सकते हैं 175 अरब डॉलर। ट्रम्प ने देशों को दी चेतावनी।

Loading...

Feb 24, 20264:37 PM

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।

Loading...

Feb 24, 20264:25 PM

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Loading...

Feb 23, 20267:32 PM