×

टेंशन में नहीं! दिल खोलकर करिए निवेश, उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां आॅल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट  सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By: Arvind Mishra

Feb 06, 20262:36 PM

view18

view0

टेंशन में नहीं! दिल खोलकर करिए निवेश, उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश सरकार

  • मुख्यमंत्री ने कहा- किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं
  • इंदौर में तीन दिनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का किया शुभारंभ
  • उद्योग बंद होने की स्थिति में भी चिंता करने की जरूरत नहीं

इंदौर। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां आल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट  सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित पावन बीएपीएस श्री स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश के निवेश करने वाले उद्योगपतियों को जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल खोलकर निवेश करें। मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है। किसी भी प्रकार के नए उद्योग के लिए सरकार जमीन नियमों में सरलीकरण सहित कई सुविधाएं दे रही है। यही नहीं, सुझाव के आधार पर अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

किसी को नहीं होने देंगे नुकसान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग बंद होने की स्थिति में भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में भी राज्य सरकार उनके साथ है। हुकुमचंद मिल मामले में भी सरकार ने 7000 मजदूरों को उनकी मेहनत का पाई-पाई दिया है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और भविष्य में कोई उद्योग बंद होते हैं तो परिस्थिति के अनुसार किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

एडवांस मशीनरी का प्रेजेंटेशन

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का आयोजन आॅल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 से 8 फरवरी तक बीएपीएस श्री स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर (नेमावर रोड चौराहा) इंदौर में किया जा रहा है। इसमें चीन,टर्की,स्पेन,ताईवान की दाल, अनाज, फूड प्रोसेसिंग की एडवांस मशीनरी का प्रेजेंटेशन किया जाएगा।

200 कंपनियां ले रहीं भाग

उक्त प्रदर्शनी में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। चीन, तुर्की, स्पेन, ताइवान, कोरिया, इंग्लैंड सहित कई देशों की प्रमुख कंपनियां अपने अत्याधुनिक उत्पादों और तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों की कंपनियां भी शामिल हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

Loading...

Mar 29, 20263:10 PM

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

रीवा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया, ताकि धरती और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें।

Loading...

Mar 29, 20263:04 PM

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Loading...

Mar 29, 20263:01 PM

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 29, 20262:57 PM

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

Loading...

Mar 29, 20262:55 PM