नीट-यूजी-2026 के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।

बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए ।
मंत्री की दो टूक-दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट में धांधली की बात स्वीकारी
लाखों छात्रों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट-यूजी-2026 के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई तारीखों की जानकारी पहले ही दे दी थी। 21 जून को छात्र दोबारा अपनी किस्मत आजमाएंगे। एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा केंद्रों तक की जानकारी एनटीए की ओर से दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने एलान किया कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगले साल से आनलाइन परीक्षा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात का भी ऐलान किया कि अगले साल से छात्रों की नीट की परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड आनलाइन कर दिया जाएगा। अभी तक ओएमआर शीट पर पेपर होता था, जिससे पेपर लीक की संभावना ज्यादा थी। इसके अलावा परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ेगा यानी छात्रों को अब पेपर लिखने के लिए और 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे।
3 से 4 दिन के बाद लिया गया फैसला
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा-गेस पेपर लीक होने के 3 से 4 दिन का समय लिया जिसके बाद से परीक्षा रद्द की गई ताकि किसी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हम आज नई तारीख के साथ आए हैं। आज से एक महीने के बाद नई परीक्षा होगी। हमारी अप्रोच वही रहेगी। परीक्षा माफियाओं के साथ हमारी लड़ाई है।
दहशतगर्दों को भुगतना पड़ेगा दंड
मंत्री ने कहा-विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जाता है। गुमराह करने की कोशिश की जाती है जिससे बचना बेहद जरूरी है। ऐसे में सरकार ने तुरंत सीबीआई को जांच सौंपी। इस बार सीबीआई तह तक जाएगी और गड़बड़ी का पता लगाएगी। मंत्री ने कहा-उसे एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। जो भी दहशतगर्द घूम रहे हैं, आने वाले एग्जाम में वह इससे दूर रहें नहीं तो उन्हें दंड भुगतना पड़ेगा।
नई तारीख का हुआ ऐलान
प्रधान ने कहा-हमने समय में नीट-यूजी परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। जब से परीक्षा में पेपर लीक की बातें सामने आई हैं तब से हमने इसपर अपनी पैनी नजर बनाई है। इसके लिए सीबीआई को जांच सौंपी गई थी।
दुख के साथ लिया गया फैसला
प्रधान ने कहा कि हम इस घटना से बहुत दुखी हैं, लेकिन एक बड़े उद्देश्य को देखते हुए हमें ये फैसला लेना पड़ा ताकि अन्याय न हो सके। हमें अनेक सुझाव मिले हैं। एनटीए में जीरो एरर हो यह हमारा दायित्व है और हम यह करके रहेंगे। एनटीए हर साल एक करोड़ बच्चों का एग्जाम कराती है। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े उसका हम दायित्व लेते हैं।
असली प्रश्नपत्र के सवाल बाहर पहुंचे
एनटीए ने तय किया है कि हम एक सप्ताह विद्यार्थियों को अपने पसंद का शहर में परीक्षा देने का मौका देंगे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान 12 मई तक यह साफ हो गया कि गेस पेपर के नाम पर असली प्रश्नपत्र के सवाल बाहर पहुंचे थे। सरकार नहीं चाहती थी कि शिक्षा माफिया की वजह से किसी ईमानदार और मेहनती छात्र का हक छीना जाए।
यह भी पढ़िए...
नीट-यूजी-2026: एनटीए ने किया री-एग्जाम तिथि का एलान... 21 जून को देशभर में दोबारा होगी परीक्षा
नीट यूजी-2026: सॉल्वर गैंग रोकने को भोपाल GMC सख्त, मेडिकल छात्रों की छुट्टियों पर रोक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।