देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है।

पेपर लीक होने के कारण देशभर में रद्द की गई थी परीक्षा
एडमिट कर्ड से संबंधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में तीन मई को आयोजित नीट यूजी-2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। लेकिन आज नीट यूजी परीक्षा से संबंधित एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें। गौरतलब है कि परीक्षा में करीब 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी।
दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कर्ड जारी करने से संबंधित तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एनटीए की आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए के मुताबिक जो छात्र नीट यूजी-2026 री-एग्जाम में भाग लेने वाले हैं। उन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। इसके साथ ही छात्रों को रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा नहीं करनी होगी।
अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
पोस्ट में एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष अपील भी की है। ऐजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर लगातार चल रही खबरों पर ध्यान न दें। केवल आफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें।
हेल्पलाइन नंबर की मदद
अगर किसी भी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी परेशानी है तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर के जरिए मदद ले सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।
ईमेल- neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर- 011-40759000 और 011-69227700
परीक्षा में शामिल हुए थे 22 लाख से अधिक छात्र
परीक्षा 3 मई को हुई थी जिसमें करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स से हिस्सा लिया था. पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस कैंसिल कर दिया था। नई एग्जाम डेट के साथ स्टूडेंट्स को राहत दी गई है कि उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा। कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी। पहले से जमा फीस वापस मिलेगी।
क्या था पूरा मामला
नीट यूजी परीक्षा से पहले ‘गेस पेपर’ लीक होने का एक बड़ा मामला सामने आया था। दरअसल नीट यूजी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही राजस्थान के सीकर और कुछ कोंचिग सेंटर में व्हाट्सएप के माध्यम से गेस पेपर छात्रों तक पहुंचाया जा रहा था। जिसके बाद राजस्थान के (SOG) ने अपनी जांच में पाया कि नीट परीक्षा में पूछे जाने वाले अधिकतर सवाल गेस पेपर से हूबहू मेल खाते हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
NEET-UG 2026: पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र का मास्टरप्लान, अब 'हाइब्रिड मॉडल' से होगी परीक्षा!
नीट यूजी-2026: सॉल्वर गैंग रोकने को भोपाल GMC सख्त, मेडिकल छात्रों की छुट्टियों पर रोक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू। 2,548 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्रता, अंतिम तिथि और जिलेवार रिक्तियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। 15 जुलाई तक चलने वाली इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के नियम यहाँ जानें।
CBSE ने NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। कक्षा 6 से तीन भाषाएं अनिवार्य, 10वीं बोर्ड परीक्षा और छात्रों पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा। मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी। सरकार ने छात्रों को दी राहत, नहीं देना होगा दोबारा शुल्क।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन, सैलरी, एग्जाम पैटर्न और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
NCERT की कक्षा 6 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक 'कृष्णा' को लेकर उठे विवाद पर शिक्षा अधिकार संगठन और NCERT का पक्ष। जानें किताब के नाम और पाठ्यक्रम को लेकर क्या है सच।
भोपाल के ईशान मंगल ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15 प्राप्त की है। जानें उनकी पढ़ाई की रणनीति, सेल्फ-स्टडी का रूटीन और परीक्षा की तैयारी के टिप्स।
नीट 2026 री-एग्जाम रिजल्ट कब आएगा? NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने दी जानकारी। टेलीग्राम पर वायरल फर्जी खबरों की सच्चाई और परीक्षा परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट
पटना। स्टार समाचार वेब बिहार के लखीसराय में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के पर्दाफाश के एक दिन बाद पुलिस की जांच में लगातार नई कड़ियां जुड़ रही हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था में ही सेंध लगा दी थी।