एनसीईआरटी बच्चों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। इस मॉड्यूल के दो भाग होंगे।हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


एनसीईआरटी बच्चों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। इस मॉड्यूल के दो भाग होंगे। पहला कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए और दूसरा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए। साथ ही तैयार किए जा रहे विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पेज होंगे। दरअसल, स्कूली छात्रों को भारत के डिफेंस सिस्टम और कूटनीतिक रिस्पॉन्स के बारे में समझाने के लिए एनसीईआरटी ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक नया पाठ्यक्रम लाने जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह मॉड्यूल दो भागों में लाया जाएगा। पहला भाग कक्षा 3 से 8वीं के लिए और दूसरा भाग कक्षा 9 से 12वीं के लिए लाया जा सकता है। ये मॉड्यूल 8 से 10 पेजों का होगा जिसमें बताया जाएगा कि पहलगाम टेरर अटैक के लिए भारत का स्ट्रेटिजिक मिलिट्री रिस्पॉन्स क्या रहा।
इस बदलाव का मकसद स्कूली स्टूडेंट्स को यह समझाना है कि देश किस तरह आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेता है। साथ है इससे बच्चों को बताया जाएगा कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए किस तरह डिफेंस, डिप्लोमेसी और अलग-अलग मंत्रालयों के बीच कॉर्डिनेशन एक अहम रोल अदा करता है।
गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने पीओके और पाकिस्तान के आतंकी अड्डों ध्वस्त किया था। इस एक्शन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिन तक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।
यही नहीं, बच्चों को मिशन लाइफ के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। ये भारत का एक लाइफस्टाइल कैंपेन है जिसमें पर्यावरण के बचाव के साथ जीना सिखाया जाता है। मॉड्यूल में स्पेस से संबंधित एक सेक्शन भी जोड़ा जा रहा है। इसमें चंद्रयान 1, आदित्य एल-1 और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अचीवमेंट्स शामिल रहेंगे।
पृथ्वी पूरी एक दिखती है। स्पेस से कोई बॉर्डर नहीं दिखते।, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय नागरिक शुभांशु शुक्ला का स्टेटमेंट एनसीईआरटी की कक्षा 5वीं की किताब में शामिल किया गया है। ये किताब विशु अधाना ने तैयार की है। ये कोट ग्रुप कैप्टैन शुभांशु शुक्ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है।
दूसरे चैप्टर में बच्चों को गोदावरी नदी, ब्रह्मगिरी के पहाड़, कोरिंगा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और नमामी गंगे प्रोग्राम के बारे में पढ़ाया जाएगा। साथ ही बच्चों को बाढ़ में बचने के उपाय जैसी कई जरूरी लाइफ स्किल्स भी बताई जाएंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।