पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया ह। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था।

पीएम ने मंच पर बुजुर्ग कार्यकर्ता से लिया आशीर्वाद
पीएम ने सबसे पहले रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धाजंलि दी
शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद
घोष, अग्निमित्रा, अशोक, खुदीराम और निषिथ मंत्री बने

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया ह। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने शपथ दिलाई। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के सीएम शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया।

पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी के साथ यह पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टोटो, निशिथ घोष शामिल हैं। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई जिसके बाद दिलीप घोष ने पीएम मोदी और सभी नेताओं का आशीर्वाद लिया।

पीएम ने सरकार को लगाया गले
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच पर भाजपा के 90 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छू का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सरकार ने देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा।

डेढ़ लाख से ज्याद लोग हुए शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले पीएम मोदी परेड ग्राउंड में एक रोड शो किया। विशेष रूप से बनाए गए रथ पर पीएम और शुभेंदु साथ में मंच की तरफ जा रहे हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी थे। दावा किया जा रहा है कि शपथ ग्रहण में डेढ़ लाख से ज्याद लोग शामिल हुए।
पीएम की पोस्ट- हमारा मार्गदर्शन करते रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर एक पोस्ट में लिखा- आज, पोचिशे बोइशाख पर, हम गुरुदेव टैगोर को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक शाश्वत आवाज के रूप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने मानवता की गहनतम भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्चतम आदर्शों को अपनी अभिव्यक्ति प्रदान की। उन्होंने हमारे समाज को नवीन विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके विचार निरंतर हमारे मनों को आलोकित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
सीएम योगी ने शुभेंदु को पहनाया गमछा

शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया। शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी। जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़िए...
पांच दशक बाद बंगाल के लिए लोकतंत्र का सूर्योदय हुआ : अमित शाह
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, नाम का एलान किया अमित शाह ने


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।