ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र के बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में आज तड़के भीषण आग लग गई। इससे रहवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं इस अग्निकांड में एक महिला और एक पुरुष, जो अपार्टमेंट में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे, जिंदा जल गए।

तीन लोग घायल और 27 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही
कई दमकल मौके पर पहुंचीं,मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र के बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में आज तड़के भीषण आग लग गई। इससे रहवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं इस अग्निकांड में एक महिला और एक पुरुष, जो अपार्टमेंट में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे, जिंदा जल गए। दोनों के शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोलकाता साल्ट लेक आनंदालोक अस्पताल में आग: 70 मरीजों का रेस्क्यू, शॉर्ट सर्किट बना कारण
निकलने का नहीं मिला मौका
आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे दोनों केयरटेकर अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से अपार्टमेंट में कार्यरत थे और निवासियों के बीच भरोसेमंद माने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इमारतों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने शहर में आवासीय इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर बिजली व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की है।
घायलों को भेजा अस्पताल
तीन घायलों-बिस्वजीत बेहरा (70), सुलभा बेहरा (65) और तेजेश्वरी बेहरा (10)- को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा अपार्टमेंट के 27 अन्य निवासियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग तड़के 4:30 बजे लगी थी।
यह भी पढ़िए...
दिल्ली: एसी में ब्लास्ट... विवेक विहार की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग... नौ लोगों की मौत
उत्तरप्रदेश में हड़कंप: गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में आग... छह फ्लोर खाक, घर छोड़कर भागे रहवासी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।