रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है।

भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को सलाम
ऑपरेशन सिंदूर संकल्प, तैयारी, सैन्य क्षमता का शक्तिशाली प्रतीक

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प, तैयारी और सैन्य क्षमता का शक्तिशाली प्रतीक है। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ताकत और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक
राजनाथ सिंह यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के आत्मनिर्भरता अभियान की दिशा में लगातार बढ़ते कदमों का प्रमाण है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी क्षमता और तकनीक के बढ़ते उपयोग ने देश की सैन्य ताकत और लचीलापन दोनों को मजबूत किया है। रक्षा मंत्री ने इससे संबंधित 59 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने चेतावनी दी है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं की सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।
ऑपरेशन सिंदूर के हुए आज एक साल
भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं। 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी तो पाकिस्तान की इस नापाक साजिश और उसकी हरकतों को भारत ने यूं ही नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 7 मई की तड़के सुबह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। भारतीय बलों ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आतंकी मारे गए और आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया। भारत के इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे।
यह भी पढ़िए...
ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी....पाकिस्तान को सख्त संदेश... नमो ने बदली एक्स की प्रोफाइल तस्वीर
पहलगाम हमले की बरसी कल: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर... मिल गया न्याय


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ता टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा लाइसेंसी पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग कर परिवार सहित फरार हो गया।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।