प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश के सीएम समेत अन्य राज्यों के सीएम ने दी बधाई
पीएम ने कहा-सबका कल्याण हो और देश प्रगति के मार्ग पर बढ़ता रहे

नई दिल्ली स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की। एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा-भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहें।

7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुआ ऐतिहासिक सफर
मोदी का सरकार प्रमुख के रूप में यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को उस समय शुरू हुआ था, जब उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गुजरात में लगातार तीन कार्यकाल पूरे करने के बाद, वर्ष 2014 में देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना। इसके बाद 2019 और 2024 के आम चुनावों में भी ऐतिहासिक जनादेश हासिल कर वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन
इस उपलब्धि के अवसर पर देशभर में भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सेवा ज्योति कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके कार्यकाल को नेशन फर्स्ट तथा सिटिजन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित बताया।
नेताओं ने दी बधाई और सराहा नेतृत्व
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: प्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति ने भारत को समावेशी विकास की ओर अग्रसर किया है। 25 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकालने को मानव इतिहास की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 2001 से शुरू हुई यह यात्रा राष्ट्रसेवा और सुशासन का पर्याय बन चुकी है। राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के मूल मंत्र के साथ देश में हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिली हैं और भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: यह पूरे देश के लिए असीम खुशी का अवसर है। प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा से राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है और उनका नेतृत्व विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित करता है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: यह अवसर अद्भुत, ऐतिहासिक और अविश्वसनीय है। गुजरात से शुरू हुआ विकास का यह संकल्प आज आत्मनिर्भर भारत के बड़े विजन में बदल चुका है।
राष्ट्र निर्माण के संकल्प की अविराम यात्रा
इधर, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा आज 25 वर्षों के गौरवपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। यह यात्रा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करने की निरंतर साधना रही है। चाहे कोरोना जैसे वैश्विक संकट से देश को बाहर निकालना हो या अनुच्छेद 370 का ऐतिहासिक निर्णय, नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से लेकर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला एवं पीएम आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। यह पूरी यात्रा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री सतत राष्ट्र सेवा करते हुए भारत को विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं, ईश्वर से उनके सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया (संवैधानिक प्रमुख) के रूप में अपने सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के बल्दीराय के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई।
पंजाब के सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर कार्यालयों पर सीबीआई ने छापा मारा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानें वायुसेना के नए प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के बारे में। कारगिल जंग में भूमिका, 3500+ घंटे की उड़ान और उनके शानदार करियर से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें।
देश के एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार 10,000 करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड लाने जा रही है। जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा, क्या यह लोन है और इससे छोटे कारोबारियों को कैसे मदद मिलेगी।
10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने Meta पर अकाउंट बैन करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आकाशवाणी भवन में धरना दिया।
ओडिशा हाईकोर्ट ने वैवाहिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायगड़ा परिवार न्यायालय द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम नजीर बनेगा।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह