प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।

गर्मी से बचने व सावधानी बरतने की सलाह
घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें। दूसरों को भी पानी पिलाएं। ऐसी नेक भावना का बहुत महत्व है। बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में खास तौर से असुरक्षित होते हैं। गर्मी से होने वाली थकावट के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह बात आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कही। दरअसल, देश में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
तापमान लगातार बढ़ रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।
जनता को नेकी करने की सलाह
पीएम मोदी ने कहा- ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। अगर संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
परिजनों से जरूर करें बात
एक अन्य पोस्ट में पीएम ने लिखा- जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रख
पीएम ने लिखा- इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या आॅफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।
यह भी पढ़िए...
32 साल पुराने तापमान रिकॉर्ड के करीब पहुंची सतना की भीषण गर्मी, रातें भी तपती

गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड ने मुंद्रा पोर्ट के पास एक संयुक्त ऑपरेशन में 118 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 1180 करोड़ रुपये है। मामले में 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी बुधवार को बताया कि एक वकील की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने कहा-सिर्फ इसलिए इस प्रक्रिया को अवैध नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह सामान्य वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया से अलग है।
ईडी ने केरलम में दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी है, जिसमें विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था।
भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है। खींचतान के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी हाईकमान सिद्दरमैया को सम्मानजनक तरीके से हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इबोला वायरस को लेकर दुनियाभर में अलर्ट है। इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला को इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में घुसपैठ के कारण हो रहे अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) से निपटने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। जानिए इस कमेटी में कौन-कौन शामिल हैं और इसके क्या कार्य होंगे।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार से ममता बनर्जी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह और बढ़ती दिख रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह