सतना में गर्मी ने 32 साल पुराने तापमान रिकॉर्ड की याद ताजा कर दी है। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पहुंचा, रातों की गर्मी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इस बार गर्मी ने 32 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में आमादा है। दिन में सूरज आग उगल रहा है, तो रात में भी गर्म हवा लोगों का चैन छीन रही है। मंगलवार को सतना का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि 32 साल पुराने रिकॉर्ड से महज 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब 31 मई 1994 का 47.6 डिग्री सेल्सियस वाला रिकॉर्ड फिर चर्चा में आ गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान में सोमवार की अपेक्षा 0.3 डिसे ही बढ़ा लेकिन न्यूनतम तापमान में 2.4 डिसे इजाफा हो गया। रात के तापमान में बड़ा उछाल से बेचैनी बढ़ा दी।
कूलर भी फेल, एसी का लोड बढ़ा & गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि कूलर भी बेअसर होने लगे हैं। दिन में कूलर से ठंडी हवा के बजाय गर्म झोंके महसूस हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में एसी, कूलर और पंखों की बिक्री अचानक बढ़ी है। बिजली विभाग पर भी दबाव बढ़ने लगा है। कई इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आई हैं। शाम होते ही बिजली की मांग बढ़ने से कटौती की स्थिति बन रही है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
इस बार सबसे ज्यादा परेशानी रात की गर्मी दे रही है। आमतौर पर शाम के बाद तापमान में गिरावट आने लगती है, लेकिन इस बार रात 10-11 बजे तक भी गर्म हवा चलती रही। घरों की दीवारें और छतें दिनभर की गर्मी सोखकर देर रात तक तपिश छोड़ती रहीं। कई मोहल्लों में लोग देर रात तक घरों के बाहर बैठे नजर आए। कुछ परिवार छतों पर सोने पहुंचे, लेकिन वहां भी गर्म हवा से राहत नहीं मिली। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
1994 का रिकॉर्ड फिर याद आया
सतना के मौसम इतिहास में 31 मई 1994 का दिन सबसे ज्यादा गर्म दिनों में दर्ज है। उस दिन अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अब 32 साल बाद फिर वही हालात बनते दिख रहे हैं। मौसम जानकारों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं चलती रहीं, तो तापमान और बढ़ सकता है। मई के आखिरी सप्ताह में लू का असर और तेज होने की आशंका है।
कम नमी ने बढ़ाई झुलसाने वाली गर्मी
मंगलवार को आर्द्रता (आरएच) 27/12 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि सोमवार को यह 28/13 प्रतिशत थी। हवा में नमी कम होने के कारण वातावरण पूरी तरह सूखा बना हुआ है। यही वजह है कि धूप और हवाएं दोनों शरीर को झुलसा रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कम नमी के कारण शरीर का पानी तेजी से सूखता है। इससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दोपहर में थमी शहर की रफ्तार
भीषण गर्मी का असर शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई दिया। दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखी। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा कपड़े से ढंककर चलते नजर आए। ठंडे पेय, गन्ने का रस, नींबू पानी और आइसक्रीम की दुकानों पर जरूर भीड़ रही।
अगले कुछ दिन और भारी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। यदि मौसम में अचानक बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में 1994 का रिकॉर्ड फिर खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।