चित्रकूट के हनुमान धारा मार्ग पर पेड़ के नीचे युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस को हत्या के बाद कहीं और से शव लाकर फेंके जाने की आशंका है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
धार्मिक नगरी चित्रकूट में हनुमान धारा के पास मुख्य सड़क से तकरीबन 40 मीटर अंदर पेड़ के नीचे युवक की लाश मिलने से सनसनी फ ैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध नजर आने पर जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के पश्चात मृतक का शव पेड़ के नीचे फेंका गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान के लिए चित्रकू ट पुलिस के द्वारा जिले की थाना पुलिस के अलावा यूपी के कर्वी, बांदा, प्रयागराज की पुलिस से सम्पर्क कर रही है।
कहीं और की गई हत्या
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रविवार को पेड़ के नीचे कोई भी नहीं था, सोमवार को युवक का शव पड़ा हुआ दिखा। ऐसे में जाहिर है कि युवक का शव रविवार की रात कहीं और से लाकर हनुमानधारा मार्ग में सड़क से दूर पेड़ के नीचे फेंका गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और की गई, जब शव खराब होने लगा तो आरोपियों ने देर रात शव लाकर हनुमानधारा के पास फेंक दिया।
फोंरेसिक टीम ने की जांच
जिला मुख्यालय से फोरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एफएसएल टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। शव को देखकर बताया कि यह तकरीबन तीन से चार दिन पुराना है। शव में कीड़े पड़ चुके थे। चेहरा पहचान में नही आ रहा। शव मिलने की जगह पर मृतक के जूते- चप्पल भी नहीं मिले हैं। मृतक के शरीर में चोट के बाहरी निशान भी नजर नहीं आए हैं। घटना स्थल की जांच और शव का बाहरी परीक्षण करने के उपरांत फोरेंसिक अधिकारी ने आशंका जताई कि किसी अन्य स्थान पर युवक की हत्या गला घोंटकर की गई फिर शव को छिपा कर रखा गया। जब शव खराब होने लगा तो उसे किसी वाहन के जरिए लाकर हनुमानधारा के पास लाकर फेंक दिया गया। चित्रकूट पुलिस ने बताया कि शव को सतना जिला अस्पताल की मरचुरी भेजा गया है जहां मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।
तीन से चार दिन पुराना है शव
चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजा शंकर वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण अपने खेत जा रहे थे तब उनकी नजर वनदेवी हनुमानधारा में मुख्य सड़क से तकरीबन 40 मीटर अंदर पेड़ के नीचे युवक की लाश पड़ी हुई देखी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जाकर जांच- पड़ताल शुरू की गई। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। शव तकरीबन 3 से 4 दिन पुराना है। शव का अधिकांश हिस्सा खराब हो चुका है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण के लंबित मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने स्थगन की मांग की, जबकि सपाक्स ने पदोन्नति पर रोक लगाने और जल्द फैसले की अपील की है।
भोपाल में दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी के 10 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला। दो आरोपियों को 2 वर्ष की जेल और अर्थदंड। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सतना जिला अस्पताल में निजी एम्बुलेंस दलालों को मरीज ले जाने से रोकने पर सुपरवाइजर और गार्डों से विवाद हुआ। प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की।
चित्रकूट के हनुमान धारा मार्ग पर पेड़ के नीचे युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस को हत्या के बाद कहीं और से शव लाकर फेंके जाने की आशंका है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
सतना जिला अस्पताल में देर रात बिजली गुल होने से मरीज और परिजन उमस व अंधेरे से परेशान रहे। लगातार तीसरी बिजली बाधित होने की घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
सतना में गंदे और बदबूदार पानी की बढ़ती शिकायतों पर महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। संविदा एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा ठेका समाप्त कर नगर निगम स्वयं व्यवस्था संभाल सकता है।
सतना में समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम की टंकियों की संख्या पर विरोधाभासी जानकारी मिलने से कलेक्टर नाराज हुए। कई अधिकारियों को नोटिस, किसानों के भुगतान, सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों पर भी सख्त निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश और दिल्ली की भाजपा सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद ने कैश स्कीम पर राज्यों को सुझाव दिया है कि समय-समय पर नकद सहायता योजनाओं की राशि बढ़ाई जानी चाहिए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर कलह सामने आई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और खींचतान उजागर हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी नेतृत्व सबक नहीं ले रहा है।
मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण विवाद का असर लाखों शासकीय कर्मचारियों-अफसरों पर पड़ रहा है। नियमित पदोन्नति वर्षों से अटकी होने के कारण विभागों में रिक्तियां, प्रशासनिक कामकाज और नई भर्तियां भी प्रभावित हैं। सामान्य और आरक्षित वर्ग, दोनों के कर्मचारी अब सुनवाई पर निगाहें टिकाए हुए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह