सतना में गंदे और बदबूदार पानी की बढ़ती शिकायतों पर महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। संविदा एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा ठेका समाप्त कर नगर निगम स्वयं व्यवस्था संभाल सकता है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में लगातार गंदे व बदबूदार पानी सप्लाई की आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर योगेश ताम्रकार सोमवार को पीएचई के फिल्टर प्लांट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सप्लाई व्यवस्था में लगी संविदा एजेंसी व नगर निगम के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई, साथ ही उन्होंने संविदा एजेंसी को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के लिए दो दिनों की मोहलत देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस दौरान व्यवस्था न सुधरी तो एजेंसी का ठेका टर्मिनेट कर दिया जाएगा। जब से संविदा एजेंसी कृष्णा कांस्ट्रेक्शन के हाथों में शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था आई है तब से न तो लोगों को समय से और पर्याप्त पानी मिल पा रहा है जबकि गंदे व बदबूदार पानी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि नगर निगम एक बार फिर से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था अपने हाथ में ले सकती है।
ठीक नहीं मिली एलम की क्वालिटी
निरीक्षण के दौरान पेयजल सप्लाई में लापरवाही और गुणवत्ता को लेकर महापोर योगेश ताम्रकार ने गंभीर नाराजगी जताई। सूत्रों की मानें तो महापौर के फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्हें पानी को शुद्ध करने में उपयोग आने वाले एलम (फिटकिरी) की क्वालिटी ठीक नहीं मिली।
सभी 45 वार्डों से गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायत
गौरतलब है कि शहर में पेयजल सप्लाई के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए गए हैं बावजूद इसके पिछले कुछ समय से लगातार शहर में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। इन शिकायतों को देखते हुए दो दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त फिल्टर प्लांट पहुंचे थे। बावजूद इसके व्यवस्थाओं मेंं सुधार न आने और शिकायतों में और वृद्धि होने पर सोमवार को महापौर योगेश ताम्रकार, जल कर प्रभारी आदित्य यादव के साथ मौके पर पहुंचे। जलकर प्रभारी आदित्य यादव ने बताया कि पहले गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई का सारा ठीकरा जिम्मेदारों द्वारा सीवर लाइन के काम पर फोड़ दिया जा रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहर के सभी 45 वार्डों से गंदे व बदबूदार पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। शहर में लंबे समय से गंदे और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर आम जनता परेशान है। कई वार्डों से बदबूदार और मटमैले पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में लाखों की परियोजनाओं के बावजूद हालात नहीं सुधरने से निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसे महापौर एवं नगर निगम कमिश्नर ने गंभीरता से लिया है।
जनता को साफ पानी उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय सीमा में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों कोे देखते हुए फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। शहर में पेयजल सप्लाई करने वाले संविदा एजेंसी को दो दिनों में व्यवस्था सुधारने को कहा गया है, अन्यथा एजेंसी के खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई होगी।
योगेश ताम्रकार, महापौर
इधर पार्षद ने लिखी चिट्ठी-पत्री
इस बीच वार्ड क्र. 25 की पार्षद नम्रता सुशील सिंह ने निगम आयुक्त से शिकायत करते हुए जलप्रदाय शाखा में पदस्थ जिम्मेदारों को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि जलप्रदाय व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शहर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने वार्ड के एई और सफाई दरोगा को भी हटाने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।