सतना जिला अस्पताल में निजी एम्बुलेंस दलालों को मरीज ले जाने से रोकने पर सुपरवाइजर और गार्डों से विवाद हुआ। प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब निजी एम्बुलेंस दलाल को अस्पताल के सुपरवाइजर द्वारा मरीज को ले जाने से रोका गया। आक्रोशित दलाल द्वारा सुपरवाइजर को डराया एवं धमकाया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद प्रबंधन द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
यहां उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा निजी एम्बुलेंस के दलालों को अस्पताल परिसर के अंदर प्रवेश वर्जित किया गया है, इसके बावजूद जरा सी कमीशन की लालच में मरीजों का सौदा किया जा रहा है। प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
बताया गया कि मामला रविवार की देर रात साढे 11 बजे के आसपास का है। जब अस्पताल के पीछे वाले गेट से निजी एम्बुलेंस दलाल शानू पटवारी, सलमान, हम्माद, सन्नी खजहा और उनके कुछ सागिर्दों द्वारा मरीज को जबरन निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात में अस्पताल की सुरक्षा में लगे सुपरवाइजर संदीप वर्मा द्वारा एम्बुलेंस दलाल को रोका गया। रोकते ही दलाल आक्रोशित हो गए और उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात राहुल सोनी और हेमराज बाल्मीक को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
थाने में की लिखित शिकायत
मामले की सूचना गार्ड और सुपरवाइजर द्वारा देर रात प्रबंधन और सिविल सर्जन को दे दी गई थी। सोमवार की सुबह अस्पताल प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, आरएमओ डॉ. शरद दुबे एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात गार्ड राहुल सोनी, हेमराज बाल्मीक एवं सुपरवाइजर संदीप वर्मा द्वारा सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमारे द्वारा ईमानदारी से कार्य किया जाता है, रात-विरात अगर हमारे साथ कोई घटनाक्रम होता है तो उसके जिम्मेदार निजी एम्बुलेंस के दलाल होंगे। शिकायत के साथ गार्डों और सुपरवाइजर द्वारा पुलिस प्रशासन से अभिरक्षा मांगी गई।
डेढ़ घंटे हुई बहस बुलानी पड़ी पुलिस
सुरक्षा में लगे सुपरवाइजर एवं गार्ड द्वारा रात 11.45 बजे डायल 112 लगाकर अभिरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के सामने भी दलालों द्वारा गार्ड को धमकी दी गई लेकिन पुलिस ने दलालों को पकड़ने के बजाय मामला शांत कराया और वहां से रवाना हो गए। पुलिस के द्वारा भी सुरक्षा में लगे गार्डो को बचाने में रुचि नहीं दिखाई गई। गार्ड ने बताया कि रात 11.45 बजे पुलिस को फोन लगाया गया लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। एक घंटे बाद पहुंचे पुलिस के द्वारा दलालों का ही साथ दिया गया। हालांकि गार्ड द्वारा दलालों का वीडियो बनाया गया जो प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को सौंपा गया। बताया जाता है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुर्दा वाहन के दलालों द्वारा सुरक्षा में लगे पहरेदारों से बदसलूकी न की जा रही हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।