इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 16 साल लंबे कानूनी संघर्ष के बाद भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम केस में अपीलेट ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिलने के बाद, 2010 से देश से बाहर रह रहे ललित मोदी ने कहा कि वे इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत तक भारत वापस आ सकते हैं।

मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया
मुझे आईपीएल की भलाई की चिंता थी और किसी की नहीं
मैं अब भारत लौटने का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 16 साल लंबे कानूनी संघर्ष के बाद भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम केस में अपीलेट ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिलने के बाद, 2010 से देश से बाहर रह रहे ललित मोदी ने कहा कि वे इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत तक भारत वापस आ सकते हैं। दरअसल, अपीलेट ट्रिब्यूनल से पक्ष में फैसला आने पर खुशी जताते हुए ललित मोदी ने कहा- मैं कल के फैसले से बेहद खुश हूं। 16 साल तक मैंने जो लड़ाई लड़ी और मीडिया व लोगों से जो कहा, आखिरकार वही सच साबित हुआ। मेरे लिए सिर्फ आईपीएल की भलाई मायने रखती थी। अब वह पुराना अध्याय पीछे छूट चुका है और मैं जीवन में आगे बढ़कर भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
अक्टूबर-2027 में बनूंगा नाना
अपनी वापसी के समय पर बात करते हुए उन्होंने एक पारिवारिक खुशी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-2027 में उनकी बेटी मां बनने वाली है। मेरी बेटी को बच्चा होने वाला है और मैं नाना बनने वाला हूं। उम्मीद है सब कुछ ठीक रहेगा और मैं इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में स्वदेश लौट आऊंगा।
एक नजर में जान लें पूरा मामला
यह मामला 2009 के आईपीएल सीजन से जुड़ा है, जिसे भारत में आम चुनावों के कारण दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। ईडी ने आरोप लगाया था कि दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट कराने के लिए किए गए विदेशी मुद्रा लेनदेन में भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जो फेमा नियमों का उल्लंघन था।
ट्रिब्यूनल ने खारिज किए ईडी के आरोप
16 जुलाई को सुनाए गए अपने ऐतिहासिक फैसले में स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट के अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ललित मोदी और अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा लगाए गए अधिकांश जुर्माने और निष्कर्षों को रद्द कर दिया।
कोई ठोस सबूत नहीं: ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन के लिए ललित मोदी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराने के लिए एऊ के पास कोई ठोस सबूत नहीं था।
करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन: ट्रिब्यूनल ने माना कि दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल-2009 के आयोजन से जुड़ा लेनदेन कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन नहीं, बल्कि करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन था। इस फैसले से ईडी के केस की मुख्य बुनियाद ही ध्वस्त हो गई है।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।