हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। कई छात्रों का सिर तक फूट गया है। कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए है। मंगलवार को सुबह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वहीं घटना को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सफाई दी है।

घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्र एक-दूसरे को डंडों से पीट रहे हैं।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) कैंपस में बीती देर रात दो छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल आफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्रों में पहले सामान्य विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। कई छात्रों का सिर तक फूट गया है। कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए है। मंगलवार को सुबह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वहीं घटना को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सफाई दी है। प्रबंधन का कहना है कि यह रैगिंग का मामला नहीं है, बल्कि छात्रों के बीच आपसी विवाद है। दरअसल, छात्रों में विवाद की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई। एक छात्र ने फोन पर बात करने से दूसरे को टोक दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में यह मामला दोनों हॉस्टलों तक पहुंच गया। देर रात 11 बजे बाल्टिक और एसओए हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में दोनों गुट आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्र एक-दूसरे को डंडों से पीट रहे हैं। शिकायतकर्ता छात्र ने भी घटना की रिकॉर्डिंग प्रशासन को सौंपी है। आरजीपीवी प्रबंधन ने कहा है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर दोषी छात्रों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ होगी और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को समझाइश दी जाएगी। हॉस्टल और कैंपस में सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
मारपीट के बाद आरजीपीवी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हॉस्टल के अंदर और बाहर निगरानी के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड मौजूद होने के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। हालांकि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी छात्रों के बीच मारपीट, रैगिंग और ग्रुप क्लैश की घटनाएं सामने आती रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।