मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।

भारी मात्रा में कैश, आभूषण मिला
33 साल की नौकरी में वैध आय 2 करोड़ रुपए
आय से 258 फीसदी की बेहिसाब संपत्ति मिली
सिलिकॉन सिटी में 1.20 करोड़ का मिला बंगला
15 लाख की इलेक्ट्रिक कार और मुरैना में भी घर
बेटे, बहू, दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री खोली

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में ही खुलासा हुआ है कि इंजीनियर ने अपनी 33 साल की सरकारी सेवा में भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। लोकायुक्त की टीम ने दर्जनभर ठिकानों पर दबिश दी है। जहां इंजीनियर और उनके परिवार के नाम पर करोड़ों के मकान, प्लॉट, फैक्ट्रियां और दफ्तर खोज निकाले हैं। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें अभी भी दस्तावेजों को खंगाल रही हैं और संपत्तियों का पूरा मूल्यांकन होने पर उक्त आंकड़े में और भी इजाफा होने का दावा किया जा रहा है।

आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
लोकायुक्त के अनुसार, शिवराम सेमिल ने अपने पूरे सेवाकाल में वेतन और अन्य वैध स्रोतों से लगभग दो करोड़ रुपए की आय अर्जित की है, लेकिन जांच के दौरान उनके पास 7.16 करोड़ की बेनामी और आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है, जो उनकी कुल वैध आय का लगभग 258 प्रतिशत है।
भ्रष्टाचार से खड़ा किया साम्राज्य
इंजीनियर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिजली विभाग के ठेकों और ट्रांसफार्मर के कारोबार में भारी निवेश किया। परिवार के लगभग हर सदस्य के नाम पर फर्में और फैक्ट्रियां संचालित पाई गई हैं। शुभम इलेक्ट्रिकल्स पीथमपुर में बेटे शुभम के नाम पर 880 वर्गमीटर में फैली ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ है।
बहू-दामाद के नाम करोड़ों का निवेश
कर्निश पावरजोन में बहू और अन्य परिजनों के नाम रजिस्टर्ड इस फर्म की शेयर पूंजी 50 लाख है। पीथमपुर सेक्टर 3 में इसके नाम पर दो प्लॉट हैं, जिन पर एक करोड़ खर्च किए गए हैं। वहीं एसएस इलेक्ट्रिकल्स उज्जैनी-धार में दामाद और बेटे के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट और फर्म। यहां 1.50 करोड़ का निवेश किया है।
समधी के नाम ट्रांसफार्मर फैक्ट्री
कृष्णा पावर उज्जैनी-धार में 560 वर्ग मीटर का भूखंड, जहां नई फैक्ट्री बन रही है और अब तक 10 लाख निवेश किए जा चुके हैं। वहीं ए-वन इलेक्ट्रिकल उज्जैनी-धार में समधी के नाम पर संचालित ट्रांसफार्मर फैक्ट्री, जिसमें करोड़ों का निवेश पाया गया है।
करोड़ों का रियल एस्टेट और आलीशान दफ्तर
सिलिकॉन सिटी बंगला: सी-44 स्थित तीन मंजिला आलीशान घर, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ है।
मुरैना में मकान: रविदास नगर में 50 लाख का दो मंजिला मकान। यहां ग्वालियर लोकायुक्त की टीम जांच कर रही है।
पारिवारिक दफ्तर: पत्नी और बेटे सौरभ के नाम पर सप्तश्रृंगी नगर (सिलिकॉन सिटी) में 60 लाख का कार्यालय।
अन्य कार्यालय: एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर और देवास नाका (सिद्धार्थ फार्म के पास) में भी दो अन्य दफ्तर मिले।
प्लॉट और गाड़ियां: ओमेक्स सिटी में बेटों के नाम पर 20 लाख का प्लॉट। खरीदी 15 लाख की इलेक्ट्रिक कार भी मिली है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।